श्री हनुमान साठिका
image

श्री हनुमान साठिका

हनुमान जी की महिमा का अनुभव करें, 'श्री हनुमान साठिका' भजन पढ़ें।

श्री हनुमान साठिका के बारे में

श्री हनुमान साठिका भगवान हनुमान की स्तुति में रचित एक पवित्र भजन संग्रह है। इसमें भगवान हनुमान के अद्भुत बल, भक्ति, और सेवा भावना का वर्णन किया गया है। इसे पढ़ने या गाने से भक्तों को साहस, शक्ति, और जीवन में आने वाली बाधाओं को पार करने की प्रेरणा मिलती है। यह हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है, जिससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और नकारात्मकता दूर होती है।

श्री हनुमान साठिका

॥ चौपाइयां ॥

जय जय जय हनुमान अडंगी ।

महावीर विक्रम बजरंगी ॥

जय कपीश जय पवन कुमारा ।

जय जगबन्दन सील अगारा ॥

जय आदित्य अमर अबिकारी ।

अरि मरदन जय-जय गिरधारी ॥

अंजनि उदर जन्म तुम लीन्हा ।

जय-जयकार देवतन कीन्हा ॥

बाजे दुन्दुभि गगन गम्भीरा ।

सुर मन हर्ष असुर मन पीरा ॥

कपि के डर गढ़ लंक सकानी ।

छूटे बंध देवतन जानी ॥

ऋषि समूह निकट चलि आये ।

पवन तनय के पद सिर नाये॥

बार-बार अस्तुति करि नाना ।

निर्मल नाम धरा हनुमाना ॥

सकल ऋषिन मिलि अस मत ठाना ।

दीन्ह बताय लाल फल खाना ॥

सुनत बचन कपि मन हर्षाना ।

रवि रथ उदय लाल फल जाना ॥

रथ समेत कपि कीन्ह अहारा ।

सूर्य बिना भए अति अंधियारा ॥

विनय तुम्हार करै अकुलाना ।

तब कपीस की अस्तुति ठाना ॥

सकल लोक वृतान्त सुनावा ।

चतुरानन तब रवि उगिलावा ॥

कहा बहोरि सुनहु बलसीला ।

रामचन्द्र करिहैं बहु लीला ॥

तब तुम उन्हकर करेहू सहाई ।

अबहिं बसहु कानन में जाई ॥

असकहि विधि निजलोक सिधारा ।

मिले सखा संग पवन कुमारा ॥

खेलैं खेल महा तरु तोरैं ।

ढेर करैं बहु पर्वत फोरैं ॥

जेहि गिरि चरण देहि कपि धाई ।

गिरि समेत पातालहिं जाई ॥

कपि सुग्रीव बालि की त्रासा ।

निरखति रहे राम मगु आसा ॥

मिले राम तहं पवन कुमारा ।

अति आनन्द सप्रेम दुलारा ॥

मनि मुंदरी रघुपति सों पाई ।

सीता खोज चले सिरु नाई ॥

सतयोजन जलनिधि विस्तारा ।

अगम अपार देवतन हारा ॥

जिमि सर गोखुर सरिस कपीसा ।

लांघि गये कपि कहि जगदीशा ॥

सीता चरण सीस तिन्ह नाये ।

अजर अमर के आसिस पाये ॥

रहे दनुज उपवन रखवारी ।

एक से एक महाभट भारी ॥

तिन्हैं मारि पुनि कहेउ कपीसा ।

दहेउ लंक कोप्यो भुज बीसा ॥

सिया बोध दै पुनि फिर आये ।

रामचन्द्र के पद सिर नाये ॥

मेरु उपारि आप छिन माहीं ।

बांधे सेतु निमिष इक मांहीं ॥

लछमन शक्ति लागी उर जबहीं ।

राम बुलाय कहा पुनि तबहीं ॥

भवन समेत सुषेन लै आये ।

तुरत सजीवन को पुनि धाये ॥

मग महं कालनेमि कहं मारा ।

अमित सुभट निसिचर संहारा ॥

आनि संजीवन गिरि समेता ।

धरि दीन्हों जहं कृपा निकेता ॥

फनपति केर सोक हरि लीन्हा ।

वर्षि सुमन सुर जय जय कीन्हा ॥

अहिरावण हरि अनुज समेता ।

लै गयो तहां पाताल निकेता ॥

जहां रहे देवि अस्थाना ।

दीन चहै बलि काढ़ि कृपाना ॥

पवनतनय प्रभु कीन गुहारी ।

कटक समेत निसाचर मारी ॥

रीछ कीसपति सबै बहोरी ।

राम लषन कीने यक ठोरी ॥

सब देवतन की बन्दि छुड़ाये ।

सो कीरति मुनि नारद गाये ॥

अछयकुमार दनुज बलवाना ।

कालकेतु कहं सब जग जाना ॥

कुम्भकरण रावण का भाई ।

ताहि निपात कीन्ह कपिराई ॥

मेघनाद पर शक्ति मारा ।

पवन तनय तब सो बरियारा ॥

रहा तनय नारान्तक जाना ।

पल में हते ताहि हनुमाना ॥

जहं लगि भान दनुज कर पावा ।

पवन तनय सब मारि नसावा ॥

जय मारुत सुत जय अनुकूला ।

नाम कृसानु सोक सम तूला ॥

जहं जीवन के संकट होई ।

रवि तम सम सो संकट खोई ॥

बन्दि परै सुमिरै हनुमाना ।

संकट कटै धरै जो ध्याना ॥

जाको बांध बामपद दीन्हा ।

मारुत सुत व्याकुल बहु कीन्हा ॥

सो भुजबल का कीन कृपाला ।

अच्छत तुम्हें मोर यह हाला ॥

आरत हरन नाम हनुमाना ।

सादर सुरपति कीन बखाना ॥

संकट रहै न एक रती को ।

ध्यान धरै हनुमान जती को ॥

धावहु देखि दीनता मोरी ।

कहौं पवनसुत जुगकर जोरी ॥

कपिपति बेगि अनुग्रह करहु ।

आतुर आइ दुसइ दुख हरहु ॥

राम सपथ मैं तुमहिं सुनाया ।

जवन गुहार लाग सिय जाया ॥

यश तुम्हार सकल जग जाना ।

भव बन्धन भंजन हनुमाना ॥

यह बन्धन कर केतिक बाता ।

नाम तुम्हार जगत सुखदाता ॥

करौ कृपा जय जय जग स्वामी ।

बार अनेक नमामि नमामी ॥

भौमवार कर होम विधाना ।

धूप दीप नैवेद्य सुजाना ॥

मंगल दायक को लौ लावे ।

सुन नर मुनि वांछित फल पावे ॥

जयति जयति जय जय जग स्वामी ।

समरथ पुरुष सुअन्तरजामी ॥

अंजनि तनय नाम हनुमाना ।

सो तुलसी के प्राण समाना ॥

॥ दोहा ॥

जय कपीस सुग्रीव तुम, जय अंगद हनुमान॥

राम लषन सीता सहित, सदा करो कल्याण॥

बन्दौं हनुमत नाम यह, भौमवार परमान॥

ध्यान धरै नर निश्चय, पावै पद कल्याण॥

जो नित पढ़ै यह साठिका, तुलसी कहैं बिचारि।

रहै न संकट ताहि को, साक्षी हैं त्रिपुरारि॥

॥ सवैया ॥

आरत बन पुकारत हौं कपिनाथ सुनो विनती मम भारी ।

अंगद औ नल-नील महाबलि देव सदा बल की बलिहारी ॥

जाम्बवन्त् सुग्रीव पवन-सुत दिबिद मयंद महा भटभारी ।

दुःख दोष हरो तुलसी जन-को श्री द्वादश बीरन की बलिहारी ॥

divider
Published by Sri Mandir·December 30, 2024

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

शिव स्तुति

शिव स्तुति: शिव स्तुति के लाभ, मंत्रों के बोल और महत्व जानें। शिव की कृपा पाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए नियमित स्तुति करें।

right_arrow
Card Image

चलो बुलावा आया है

चलो बुलावा आया है" एक लोकप्रिय भजन है जो आपको माता वैष्णो देवी के दरबार में आने के लिए आमंत्रित करता है। इसमें भक्ति और विश्वास के साथ देवी माँ की महिमा का गुणगान किया गया है, जो भक्तों को उनकी कृपा प्राप्ति के लिए प्रेरित करता है।

right_arrow
Card Image

तूने मुझे बुलाया

तूने मुझे बुलाया" एक भक्ति भजन है जो माता शेरावाली के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और प्रेम को अभिव्यक्त करता है। इस भजन में भक्त अपनी अरदास, विश्वास, और मां के बुलावे की भावना को समर्पित करते हैं, मानते हुए कि माता के आशीर्वाद से उनके जीवन के कष्ट दूर हो जाएंगे।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.