
महादेव शिव के आशीर्वाद से जीवन को सही दिशा दें, 'शिव ही सत्य है' भजन पढ़ें!
ये भजन भगवान शिव के अद्वितीय सत्य और शक्ति का गुणगान करता है। इसे गाने से भक्तों को शिव की महिमा और उनके आशीर्वाद का अनुभव होता है। यह भजन जीवन में सत्य और धर्म के पालन की प्रेरणा देता है, जिससे मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन मिलता है। शिव की भक्ति से भय, तनाव और नकारात्मकता दूर होती है, और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
शिव ही सत्य है,
शिव ही सुन्दर,
शिव ही सब गुण आगर है,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है ॥
गौरी पति शिव हर हर शम्भु,
जय कैलाशी भजा करो,
ॐ नमः शिवाय निरंतर,
मन ही मन में जपा करो,
नीलकंठ विष पिने वाले,
शिव अमृत के गागर है,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है ॥
शिव का अद्भुत रूप निराला,
गले में सर्पो की माला,
तन पे भस्म रमाए जोगी,
मस्तक चंद्र है उजियारा,
जटा में सोहे गंगा जिनकी,
ऐसे शिव गंगाधर है,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है ॥
अंत वही आरम्भ वही,
शिव से ही सारी सृष्टि है,
‘उर्मिल’ वो तो है बड़भागी,
जिस पर इनकी दृष्टि है,
सारे जग में शिव की सत्ता,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है ॥
शिव ही सत्य है,
शिव ही सुन्दर,
शिव ही सब गुण आगर है,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है ॥
Did you like this article?

कीजो केसरी के लाल" भजन के पवित्र बोल पढ़ें और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें। यह भजन सुनकर मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाएगा।

शिव अमृतवाणी भजन के पावन बोल पढ़ें और महादेव शिव के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं। भक्ति का अद्भुत अनुभव करें!

"बड़ी देर भई नंदलाला भजन के बोल पढ़ें और श्री कृष्ण की भक्ति में खो जाएं। प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। अभी पढ़ें!"