ऋद्धि सिद्धि के दाता
image

ऋद्धि सिद्धि के दाता

"भगवान गणेश के आशीर्वाद से सफलता पाएं, 'ऋद्धि सिद्धि के दाता' भजन पढ़ें!"

ऋद्धि सिद्धि के दाता भजन के बारे में

"ऋद्धि सिद्धि के दाता" एक प्रसिद्ध भजन है जो भगवान गणेश की भक्ति में गाया जाता है। इसे गाने और पूजा करने से जीवन में बाधाएं दूर होती हैं और समृद्धि आती है। यह भजन मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और संतुलन प्रदान करता है। गणेश जी को सभी कार्यों की शुरुआत में पूजा जाता है, और इस भजन के जरिए उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं

ऋद्धि सिद्धि के दाता

श्लोक

सारी चिंता छोड़ दो,

चिंतामण के द्वार,

बिगड़ी बनायेंगे वही,

विनती कर स्वीकार,

बड़े बड़े कारज सभी,

पल मे करे साकार,

बड़े गणपति का है साथ,

सच्चा ये दरबार,

सिध्द हो हर कामना,

सिध्दिविनायक धाम,

खजराना मे आन बसे मेरे,

शिव गौरी के लाल ॥

रिध्दि सिध्धि के दाता सुनो गणपति,

आपकी मेहरबानी हमें चाहिये,

पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका,

लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये,

रिध्दि सिध्धि के दाता सुणो गणपति ॥

सर झुकाता हूँ चरणों मे सुन लीजिये,

आज बिगड़ी हमारी बना लीजिये,

ना तमन्ना है धन की ना सर ताज की,

तेरे चरणों की सेवा हमें चाहिये,

रिध्दि सिध्धि के दाता सुणो गणपति ॥

तेरी भक्ति का दील मे नशा चूर हो,

बस आँखो मे बाबा तेरा नूर हो,

कण्ठ पे शारदा माँ हमेशा रहे,

रिध्धि सिध्धि का वर ही हमें चाहिये,

रिध्दि सिध्धि के दाता सुनो गणपति ॥

सारे देवों मे गुणवान दाता हो तुम,

सारे वेदों मे ज्ञानो के ज्ञाता हो तुम,

ज्ञान देदो भजन गीत गाते रहे,

बस यही ज़िन्दगानी हमें चाहिये,

रिध्दि सिध्धि के दाता सुनो गणपति ॥

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति,

आपकी मेहरबानी हमें चाहिये,

पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका,

लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये,

रिध्दि सिध्धि के दाता सुणो गणपति ॥

divider
Published by Sri Mandir·December 13, 2024

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

साँसों की माला पे सिमरूं मैं भजन

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

right_arrow
Card Image

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

right_arrow
Card Image

खाटू श्याम भजन हिंदी में

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook