
"भोलेनाथ की कृपा का अनुभव करें, 'मेरे भोले बाबा' भजन पढ़ें और भक्ति में समाएं!"
ये भजन भगवान शिव की महिमा और उनकी कृपा का गुणगान करता है। इस भजन को सुनने और गाने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। भोलेनाथ के प्रति समर्पण और आस्था बढ़ती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयों का समाधान होता है। यह भजन ध्यान और भक्ति के लिए आदर्श है, जो आत्मिक संतुलन और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है।
मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
वो है त्रिपुरारी अनाड़ी मत समझो ॥
मेरे भोले बाबा के गले सर्प माला,
मेरे भोले बाबा के गले सर्प माला,
सर्पो को देख कर सपेरा मत समझो,
सपेरा मत समझो, सपेरा मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
वो है त्रिपुरारी अनाड़ी मत समझो ॥
मेरे भोले बाबा के हाथो में डमरू,
मेरे भोले बाबा के हाथो में डमरू,
डमरू को देखके मदारी मत समझो,
मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
वो है त्रिपुरारी अनाडी मत समझो ॥
मेरे भोले बाबा के तन पे मृगछाला,
मेरे भोले बाबा के तन पे मृगछाला,
मृगछाला को देखके शिकारी मत समझो,
मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
वो है त्रिपुरारी अनाड़ी मत समझो ॥
मेरे भोले बाबा के तन पे है भस्मी,
मेरे भोले बाबा के तन पे है भस्मी,
भस्मी को देखके मनमौजी मत समझो,
मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
वो है त्रिपुरारी अनाडी मत समझो ॥
मेरे भोले बाबा के साथ में है नंदी,
मेरे भोले बाबा के साथ में है नंदी,
नंदी को देखके व्यापारी मत समझो,
मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
वो है त्रिपुरारी अनाडी मत समझो ॥
मेरे भोले बाबा को अनाड़ी मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
अनाड़ी मत समझो, खिलाडी मत समझो,
वो है त्रिपुरारी अनाड़ी मत समझो ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।