
"कोई जाये जो वृन्दावन" भजन के संपूर्ण हिंदी लिरिक्स पढ़ें और श्रीकृष्ण की कृपा का अनुभव करें।
यह भजन श्रीकृष्ण और वृंदावन धाम के प्रति गहरी भक्ति और प्रेम को प्रकट करता है। इसमें एक भक्त अपनी व्याकुलता व्यक्त करता है कि कोई यदि वृंदावन जाए, तो वह मेरे संदेश को कान्हा तक पहुँचा दे। इस भजन के माध्यम से भक्त भगवान कृष्ण के दर्शन की तीव्र इच्छा व्यक्त करता है और उनसे अपने मन की बात कहने का आग्रह करता है।
कोई जाये जो वृन्दावन, मेरा पैगाम ले जाना,
मैं खुद तो जा नहीं पाऊँ, मेरा प्रणाम ले जाना ।
ये कहना मुरली वाले से मुझे तुम कब बुलाओगे,
पड़े जो जाल माया के उन्हे तुम कब छुडाओगे ।
मुझे इस घोर दल-दल से, मेरे भगवान ले जाना ॥
कोई जाये जो वृन्दावन...
जब उनके सामने जाओ तो उनको देखते रहना,
मेरा जो हाल पूछें तो ज़ुबाँ से कुछ नहीं कहना ।
बहा देना कुछ एक आँसू मेरी पहचान ले जाना ॥
कोई जाये जो वृन्दावन...
जो रातें जाग कर देखें, मेरे सब ख्वाब ले जाना,
मेरे आँसू तड़प मेरी..मेरे सब भाव ले जाना ।
न ले जाओ अगर मुझको, मेरा सामान ले जाना ॥
कोई जाये जो वृन्दावन...
मैं भटकूँ दर ब दर प्यारे, जो तेरे मन में आये कर,
मेरी जो साँसे अंतिम हो..वो निकलें तेरी चौखट पर ।
‘हरिदासी’ हूँ मैं तेरी.. मुझे बिन दाम ले जाना॥
कोई जाये जो वृन्दावन मेरा पैगाम ले जाना
मैं खुद तो जा नहीं पाऊँ मेरा प्रणाम ले जाना ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।