
संकट कटेंगे, कृपा बरसेगी! "कीजो केसरी के लाल" भजन के पवित्र बोल पढ़ें और हनुमान जी की भक्ति में लीन हो जाएं!
यह भजन हनुमान जी की वीरता, भक्ति और शक्ति का गुणगान करता है। इसमें प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और भक्तों पर उनकी कृपा का वर्णन किया गया है। यह भजन संकटमोचन हनुमान जी की महिमा गाकर श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और आत्मविश्वास प्रदान करता है।
कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम
मेरी राम जी कह देना जय सियाराम
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
अपने राम जी से कह देना जय सिया राम
दीन हीन के सहारे महावीर तुम हो
अपने भक्तो की जगाते तकदीर तुम हो
हर दुखिया का हाथ तुम लेते हो थाम
मेरे राम जी से कह देना जय सियाराम
महाबली महायोधा महासंत तुम हो
लाते सूखे हुए बागो में बसंत में तुम हो
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम
पूरी सदा ही हमारी हर आस करना
बाबा भक्तो को कभी ना निराश करना
दोनों चरण तुम्हारे हैं ‘लख्खा’ के सुखदाम
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम
Did you like this article?

"कीर्तन की है रात" भजन के भक्तिमय बोल पढ़ें और प्रभु के नाम संकीर्तन में लीन हों। यह भजन मन को शांति और भक्ति की अनुभूति कराता है।

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी लिरिक्स में राम के स्वागत की सुंदरता और भक्ति की शक्ति है। इसे पढ़ें और अपने जीवन में शांति और प्रेम लाएं!

भक्ति और श्रद्धा से भरे भोले बाबा के भजन लिरिक्स पढ़ें। शिव भजन लिरिक्स के सुंदर बोल, महादेव की महिमा, भक्ति गीत और शिव आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।