
भगवान के अद्भुत स्वरूप को जानें, 'जरी की पगड़ी बांधे' भजन के शब्द पढ़ें।
ये भजन श्री कृष्ण की लीलाओं और उनकी दिव्य छवि का सुंदर चित्रण करता है। यह भजन उनके बाल स्वरूप और गोकुल की अद्भुत संस्कृति को उजागर करता है। इसे सुनने से भक्तों के मन में आनंद और शांति का अनुभव होता है। यह भजन भक्ति को गहराई देता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। श्री कृष्ण की महिमा का यह गायन प्रेम और श्रद्धा को बढ़ाता है।
जरी की पगड़ी बांधे,
सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
कानों में कुण्डल साजे,
सिर मोर मुकुट विराजे,
सखियाँ पगली होती,
जब जब होठों पे बंसी बाजे,
हैं चंदा यह सांवरा,
तारे हैं ग्वाल बाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
जरी की पगड़ी बांधे,
सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
लट घुंघराले बाल,
तेरे कारे कारे गाल,
सुन्दर श्याम सलोना,
तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल,
हवा में सर सर करता,
तेरा पीताम्बर मतवाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
जरी की पगड़ी बांधे,
सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
मुख पे माखन मलता,
तू बल घुटने के चलता,
देख यशोदा भाग्य को,
देवों का मन भी जलता,
माथे पे तिलक है सोहे,
आँखों में काजल डारा,
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
जरी की पगड़ी बांधे,
सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
तू जब बंसी बजाए,
तब मोर भी नाच दिखाए,
यमुना में लहरें उठती,
और कोयल कू कू गाए,
हाथ में कँगन पहने,
और गल वैजंती माला
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
जरी की पगड़ी बांधे,
सुंदर आँखों वाला,
कितना सुंदर लागे बिहारी,
कितना लागे प्यारा,
जरी की पगड़ी बाँधे ॥
Did you like this article?

प्रेम, माधुर्य और भक्ति से भरे श्री कृष्ण के भजन लिरिक्स पढ़ें। कृष्ण भजन लिरिक्स के मधुर बोल, कान्हा की लीलाएँ, राधा-कृष्ण प्रेम और कृष्ण आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।

मर्यादा, भक्ति और श्रद्धा से भरे श्री राम के भजन लिरिक्स पढ़ें। श्री राम भजन लिरिक्स के भावपूर्ण बोल, प्रभु राम की महिमा, राम भक्ति गीत और राम आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।

श्रद्धा, ज्ञान और वैराग्य से भरे गुरुदेव के भजन लिरिक्स पढ़ें। गुरुदेव भजन लिरिक्स के भावपूर्ण बोल, गुरु महिमा, आत्मिक जागरण और गुरु आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।