
भगवान श्याम के नाम का जाप करें, 'जय श्री श्याम जपो जय श्री श्याम' भजन पढ़ें।
ये एक भावपूर्ण भजन है, जो भगवान श्री श्याम (खाटू श्याम जी) की भक्ति में डूबा हुआ है। इस भजन के मधुर बोल और संगीत भक्तों के मन में श्रद्धा और उत्साह का संचार करते हैं। इसे गाते और सुनते समय भक्त भगवान श्याम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं, जिससे मन को शांति और सुकून मिलता है।
जय श्री श्याम जपो,
जय श्री श्याम,
पल में बनेंगे तेरे,
बिगड़े काम,
रोग शोक मिटे सब यहाँ,
है चमत्कारी यह खाटू धाम,
जय श्री श्याम जपों,
जय श्री श्याम,
पल में बनेंगे तेरे,
बिगड़े काम ॥
जाने तेरी महिमा ये संसार,
खाटू वाले शक्ति तेरी अपार,
हारे का तू सहारा है,
हर भक्त को तू प्यारा है,
जब बाबा पुकारेंगे जिसे,
वो आएगा सब छोड़ काम,
जय श्री श्याम जपों,
जय श्री श्याम,
पल में बनेंगे तेरे,
बिगड़े काम ॥
आके यहाँ लगाते जो अरदास,
बाबा करते उनकी पूरी आस,
करे भक्ति जो पाए शक्ति वो,
पापो से फिर पाए मुक्ति वो,
सब सुख पाएगा तू यहाँ,
करो पूजा इनकी सुबहो शाम,
जय श्री श्याम जपों,
जय श्री श्याम,
पल में बनेंगे तेरे,
बिगड़े काम ॥
जय श्री श्याम जपो,
जय श्री श्याम,
पल में बनेंगे तेरे,
बिगड़े काम,
रोग शोक मिटे सब यहाँ,
है चमत्कारी यह खाटू धाम,
जय श्री श्याम जपों,
जय श्री श्याम,
पल में बनेंगे तेरे,
बिगड़े काम ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।