
हनुमान जी की शक्ति को नमन करें, 'जय बजरंगबली जय हनुमान' भजन पढ़ें।
ये भजन भगवान हनुमान की स्तुति में गाया जाता है, जो शक्ति, भक्ति, और साहस के प्रतीक हैं। इस भजन में उनके अद्भुत पराक्रम, भक्ति, और रामकाज में समर्पण की महिमा का वर्णन किया गया है। इसे सुनने और गाने से मनोबल बढ़ता है, भय और नकारात्मकता दूर होती है। यह भजन शत्रु बाधाओं से मुक्ति, सफलता, और आत्मबल प्राप्त करने में सहायक माना जाता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
हनुमानजी स्तुति,
जय बजरंगी जय हनुमाना,
रुद्र रूप जय जय बलवाना,
पवनसुत जय राम दुलारे,
संकट मोचन सिय मातु के प्यारे ॥
जय वज्रकाय जय राम केरू दासा,
हृदय करतु सियाराम निवासा,
न जानहु नाथ तोहे कस गोहराई,
राम भक्त तोहे राम दुहाई ॥
विनती सुनहु लाज रखहु हमारी,
काज कौन जो तुम पर भारी,
अष्टसिद्धि नवनिधि केरू भूपा,
बखानहु कस विशाल अति रूपा ॥
धर्म रक्षक जय भक्त हितकारी,
सुन लीजे अब अरज हमारी,
भूत प्रेत हरहु नाथ बाधा,
सन्तापहि अब लाघहु साधा ॥
मान मोर अब हाथ तुम्हारे,
करहु कृपा अंजनी के प्यारे,
बन्दतु सौरभ दास सुनहु पुकारी,
मंगल करहु हे मंगलकारी ॥
Did you like this article?

हो दीनानाथ, एक छठ पूजा का भावपूर्ण गीत है जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की महिमा को दिखाता है। इसे सुनकर आपको श्रद्धा और भक्ति का अनुभव होता है।

केलवा के पात पर, छठ पूजा का ये लोकप्रिय भजन है, जो सूर्य भगवान और छठी मैया की महिमा का गुणगान करता है। इस भजन के मधुर स्वर और भक्ति से भरपूर शब्द आपको छठ पर्व की पवित्रता और परंपरा से जोड़ते हैं।

कीजो केसरी के लाल" भजन के पवित्र बोल पढ़ें और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें। यह भजन सुनकर मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाएगा।