हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ भजन
हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ भजन | Hey Raja Ram Teri Aarti Utaru Lyrics

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ भजन

इस भजन के साथ आप राम के दिव्य आशीर्वाद को महसूस करेंगे, जो आपके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि का संचार करेगा।


हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ भजन | Hey Raja Ram Teri Aarti Utaru Bhajan

ये भजन भगवान राम की पूजा और भक्ति को बताता है, जब आप इस भजन को गाते हैं या सुनते हैं, तो आपका मन भगवान राम के प्रति श्रद्धा और प्रेम से भर जाता है। इस भजन के माध्यम से आप महसूस करते हैं कि भगवान राम का आशीर्वाद आपको मिल रहा है, ये भजन आपकी आस्था को मजबूत करता है और आपको जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि की दिशा में मार्गदर्शन देता है। जब आप इसे गाते हैं, तो यह आपके दिल में राम के प्रति अनंत भक्ति और प्रेम को जगाता है।

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ लिरिक्स | Hey Raja Ram Teri Aarti Utaru Lyrics

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ,

आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ,

अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ॥

कनक सिहासन रजत जोड़ी,

दशरथ नंदन जनक किशोरी,

युगल छबि को सदा निहारूँ,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

बाम भाग शोभित जग जननी,

चरण बिराजत है सुत अंजनी,

उन चरणों को सदा पखारू,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

आरती हनुमत के मन भाए,

राम कथा नित शिव जी गाए,

राम कथा हृदय में उतारू,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी,

वंदन करती दुनिया सारी,

उन चरणों में शीश नवाऊँ,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं,

आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ,

अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ,

हे राजा राम तेरी आरती उतारूं ॥

देखें आज का पंचांग

slide
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

समान लेख

thumbnail
श्री राम भजन लिरिक्स
मन को भक्ति, विश्वास और शांति से भर देने वाले श्री राम के भजन लिरिक्स पढ़ें। श्री राम भजन लिरिक्स में प्रभु राम की महिमा, भक्ति से भरे बोल और राम नाम की पावन ध्वनि पाएं।
thumbnail
गुरुदेव भजन लिरिक्स
मन को शांति, मार्गदर्शन और प्रकाश देने वाले गुरुदेव के भजन लिरिक्स पढ़ें। गुरुदेव भजन लिरिक्स में गुरु महिमा, भक्ति से भरे बोल और आत्मिक उन्नति के पावन शब्द पाएं।
thumbnail
राधा भजन लिरिक्स
मन को प्रेम और भक्ति से सराबोर करने वाले राधा रानी के भजन लिरिक्स पढ़ें। राधा भजन लिरिक्स में श्रीकृष्ण प्रेम, भक्ति से भरे मधुर बोल और राधा आराधना के पावन शब्द पाएं।
thumbnail
गणेश भजन लिरिक्स
मन को शांति और शुभता से भर देने वाले गणेश जी के भजन लिरिक्स पढ़ें। गणेश भजन लिरिक्स में विघ्नहर्ता गणपति की महिमा, भक्ति से भरे बोल और मंगलमय गणेश आराधना के पावन शब्द पाएं।
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook