
हे शारदे माँ भजन के संपूर्ण हिंदी लिरिक्स पढ़ें और विद्या, बुद्धि व ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करें।
"हे शारदे माँ" भजन माता सरस्वती की स्तुति में गाया जाता है। यह भजन भक्तों को ज्ञान, बुद्धि और विद्या प्राप्ति के लिए प्रेरित करता है। इस भजन के माध्यम से भक्त देवी सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि वे उनकी वाणी में मधुरता, बुद्धि में प्रकाश और जीवन में सफलता प्रदान करें।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
हे शारदे माँ..
तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे
हम है अकेले, हम है अधूरे
तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी
वेदों की भाषा, पुराणों की बानी
हम भी तो समझे, हम भी तो जाने
विद्या का हमको अधिकार दे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराजे
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे
मनसे हमारे मिटाके अँधेरे,
हमको उजालों का संसार दे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
Did you like this article?

हो दीनानाथ, एक छठ पूजा का भावपूर्ण गीत है जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की महिमा को दिखाता है। इसे सुनकर आपको श्रद्धा और भक्ति का अनुभव होता है।

केलवा के पात पर, छठ पूजा का ये लोकप्रिय भजन है, जो सूर्य भगवान और छठी मैया की महिमा का गुणगान करता है। इस भजन के मधुर स्वर और भक्ति से भरपूर शब्द आपको छठ पर्व की पवित्रता और परंपरा से जोड़ते हैं।

कीजो केसरी के लाल" भजन के पवित्र बोल पढ़ें और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें। यह भजन सुनकर मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाएगा।