
देवी देवताओं के चमत्कारिक दर्शन का अनुभव करें, 'भक्तों को दर्शन दे गई' भजन पढ़ें।
ये भजन माँ दुर्गा की महिमा का वर्णन करता है। यह भजन उन पवित्र क्षणों को उजागर करता है जब देवी भक्तों को अपने दिव्य दर्शन देकर उनकी इच्छाएं पूर्ण करती हैं। इस भजन को सुनने या गाने से मन में श्रद्धा का संचार होता है, नकारात्मकता दूर होती है, और आंतरिक शक्ति का अनुभव होता है। यह भजन जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में सहायक है।
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
छोटी सी कन्या,
एक छोटी सी कन्या ॥
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भक्तो ने पुछा मैया नाम तेरा क्या है,
वैष्णो नाम बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भक्तो ने पुछा मैया धाम क्या है,
परबत त्रिकुट बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भक्तो में पुछा मैया सवारी तेरी क्या है,
पीला शेर बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भक्तो में पुछा माँ प्रशाद तेरा क्या है,
हलवा पूरी चना बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भक्तो में पुछा मैया श्रृंगार तेरा क्या है,
चोला लाल बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भक्तो में पुछा मैया शस्त्र तेरा क्या है
त्रिशूल चक्र बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भक्तो ने पुछा सबसे प्यारा तेरा क्या है
भक्तो का प्यार बता गयी रे,
एक छोटी सी कन्या ॥
भगतो को दर्शन दे गयी रे,
एक छोटी सी कन्या,
छोटी सी कन्या,
एक छोटी सी कन्या ॥
Did you like this article?

शिव स्तुति: शिव स्तुति के लाभ, मंत्रों के बोल और महत्व जानें। शिव की कृपा पाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए नियमित स्तुति करें।

"शिव कैलाशों के वासी भजन के पावन बोल पढ़ें और महादेव शिव की भक्ति में समाएं। आशीर्वाद प्राप्त करें, अभी पढ़ें!"

शिव अमृतवाणी भजन के पावन बोल पढ़ें और महादेव शिव के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं। भक्ति का अद्भुत अनुभव करें!