काली माता की आरती
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

काली माता की आरती

आरती का गान माता काली की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है

काली माता आरती के बारे में

सनातन धर्म में माता काली को बुराई पर अच्छाई की विजेता के रूप में पूजा जाता है। राक्षसों का नाश करने के लिए मां दुर्गा ने काली रूप में अवतार लिया। माना जाता है कि मां काली की पूजा एवं आरती करने से जीवन के सभी कष्ट, पीड़ाओं और शत्रुओं का नाश हो जाता है।

काली जी की आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गावें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

तेरे भक्त जनो पर माता भीड़ पड़ी है भारी,

दानव दल पर टूट पड़ो माँ,

करके सिंह सवारी।

सौ-सौ सिहों से बलशाली,

अष्ट भुजाओं वाली,

दुष्टों को तू ही ललकारती।।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता,

पूत-कपूत सुने है पर ना,

माता सुनी कुमाता।

सब पे करूणा दर्शाने वाली,

अमृत बरसाने वाली,

दुखियों के दुखड़े निवारती।।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना,

हम तो मांगें तेरे चरणों में,

छोटा सा कोना।

सबकी बिगड़ी बनाने वाली,

लाज बचाने वाली,

सतियों के सत को संवारती।।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।

वरद हस्त सर पर रख दो माँ,

संकट हरने वाली।

माँ भर दो भक्ति रस प्याली,

अष्ट भुजाओं वाली,

भक्तों के कारज तू ही सारती।।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गावें भारती,

हो मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गावें भारती,

हो मैया हम सब उतारे तेरी आरती।

श्रीमंदिर साहित्य में पाएं सभी मंगलमय आरतियों का संग्रह।

और ये भी पढ़े

मंगलवार की आरती गुरुवार की आरती बुधवार की आरती सूर्यदेव की आरती

divider
Published by Sri Mandir·April 17, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

शिवरात्रि आरती

शिवरात्रि आरती भगवान शिव की महिमा और आशीर्वाद की प्रार्थना के लिए समर्पित है। यह आरती महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की विशेष पूजा में गाई जाती है, जो भक्तों को भगवान शिव के प्रति समर्पण और भक्ति से जोड़ती है।

right_arrow
Card Image

सोमवार व्रत आरती | ॐ जय शिव ओंकारा

सोमवार व्रत के लिए विशेष आरती 'ॐ जय शिव ओंकारा' का पाठ करें और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। इस पवित्र आरती से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

right_arrow
Card Image

अम्बे गौरी की आरती

अम्बे गौरी की आरती एक भक्तिपूर्ण स्तुति है, जो देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप को समर्पित है। यह आरती देवी गौरी (माँ पार्वती) की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook