पार्वती बोली शंकर से
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

पार्वती बोली शंकर से

पार्वती बोली शंकर से भजन सुनने से मन को शांति मिलती है, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और शिव-पार्वती की कृपा बनी रहती है।

पार्वती बोली शंकर से भजन के बारे में

"पार्वती बोली शंकर से" एक प्रसिद्ध भजन है, जो माता पार्वती और भगवान शिव के संवाद पर आधारित है। इस भजन में माता पार्वती भगवान शिव से अपने भक्तों की भक्ति और उनकी रक्षा करने की प्रार्थना करती हैं। यह भजन शिव-पार्वती भक्तों के लिए अत्यंत श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है और शिव महिमा का गुणगान करता है। इसे विशेष रूप से शिवरात्रि और सावन माह में गाया जाता है।

पार्वती बोली शंकर से

पार्वती बोली शंकर से,

पार्वती बोली शंकर से,

सुनिये भोलेनाथ जी,

रहना है हर एक जन्म में,

मुझे तुम्हारे साथ जी,

वचन दीजिये न छोड़ोगे,

कब हमारा हाथ जी....

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शम्भू नाथ जी,

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शंकरनाथ जी।

जैसे मस्तक पर चंदा है,

गंगा बसी जटाओ में,

वैसा रखना है अभिनाशी,

मुझे प्रेम की छाँव में...

कोई नही तुमसा तीनो,

लोको में दसो दिशाओ में,

महलो से ज्यादा सुख हिया,

कैलाश की खुली हवा में....

रहना है हर एक जन्म में,

मुझे तुम्हारे साथ जी,

वचन दीजिये न छोड़ोगे,

कब हमारा हाथ जी....

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शम्भू नाथ जी,

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शंकरनाथ जी।

देव हो तुम देवो के भोले,

अमर हो अंतर यामी हो,

भाग्यवान है हम त्रिपुरारी,

आप हमारे स्वामी हो...

पुष्प विमानों से प्यारी,

हमको नंदी की सवारी जी,

युगों युगों से पार्वती,

भोले तुमपे बलिहारी....

जब लाओ तुम ही लाना,

जब लाओ तुम ही लाना,

द्वारे मेरे बारात जी...

ओ भोलेनाथ जी,

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शम्भू नाथ जी,

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शंकरनाथ जी।

प्राण मेरे बस्ते है तुममे,

तुम बिन मेरी नही गति,

अन्नि कुण्ड में होके भस्म,

तुम हुई थी मेरी लिए सती....

शिव बिन जैसे शक्ति अधूरी,

शक्ति बिन शिव आधे है,

जनमो तक ना टूटेगे ये,

जनम जनम के नाते है....

तुम ही मेरे संध्या हो गोरी,

तुम ही मेरी प्रभात जी,

वचन है मेरा ना छोड़ूगा,

कभी तुम्हारा हाथ जी,

सदा रहे है सदा रहेगे,

गोरी शंकर साथ जी....

है गोरा पार्वती,

है गोरा पार्वती,

जी भोलेनाथ जी,

जी भोले नाथ जी,

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शम्भू नाथ जी,

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शंकरनाथ जी,

ओ मेरा भोला है,

मेरे साथ साथ,

मैं झूम झूम के नाचु,

मैं झूम झूम के नाचु,

अरे घूम घूम के नाचू,

मेरा भोला हो मेरा भोला,

मेरा भोला है,

मेरे साथ साथ,

मैं झूम झूम के नाचु,

ओ भोलेनाथ जी,

ओ शम्भू नाथ जी।

divider
Published by Sri Mandir·March 20, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

साँसों की माला पे सिमरूं मैं भजन

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

right_arrow
Card Image

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

right_arrow
Card Image

खाटू श्याम भजन हिंदी में

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook