वृश्चिक संक्रांति 2024: जानें कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि। इस पवित्र दिन के विशेष लाभ पाएं!
कार्तिक मास में जब भगवान सूर्य 'तुला राशि' से 'वृश्चिक राशि' में गोचर करते हैं, तो उस संक्रांति को वृश्चिक संक्रांति कहा जाता है। इस संक्रांति के अवसर पर सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव की पूजा करें। तांबे के लोटे में पानी डालकर उसमें लाल चंदन, रोली, हल्दी और सिंदूर मिलाकर भगवान सूर्य को अर्पित करें।
हमारी कामना है कि आपको इस पर्व का संपूर्ण फल प्राप्त हो, और भगवान सूर्य व भगवान विश्वकर्मा की कृपा से जीवन में सुख सम्पन्नता बनी रहे।
सभी संक्रांतियों की तरह वृश्चिक संक्रांति का भी विशेष महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करके धर्म-कर्म दान-पुण्य आदि करते हैं। इसके अलावा, वृश्चिक संक्रांति पर जातक अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए भी कई अनुष्ठान करते हैं। वृश्चिक संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा करने और श्रद्धापूर्वक सूर्य मंत्रों का जप करने से असंख्य पुण्यफल प्राप्त होते हैं।
वृश्चिक सक्रांति के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की उपासना करने का भी विधान है। विश्वकर्मा पूजा का ये पर्व देश के कई क्षेत्रों में मनाया जाता है। कहा जाता है कि देवों के महल और शस्त्र आदि का निर्माण विश्वकर्मा द्वारा ही किया गया था। पौराणिक मान्यता ये है कि ब्रह्मा जी के आदेश पर ही भगवान विश्वकर्मा ने इस दुनिया की रचना की थी।
इस दिन कारखानों और कार्यालयों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना करके विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घरों में लोहे की चीज़ों, जैसे तराजू, गाड़ी, साइकिल आदि को साफ करके, उसे गंगा जल से स्नान कराकर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं, और भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
कहते हैं कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र में, सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पूरे साल में बारह संक्रान्तियां होती हैं। हर राशि में सूर्य के प्रवेश करने पर उस राशि का संक्रांति पर्व मनाया जाता है। संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा का विधान है।
इस माह 16 नवंबर, शनिवार को सूर्यदेव वृश्चिक राशि में गोचर कर रहें हैं, और इस दिन को वृश्चिक संक्रांति के नाम से मनाया जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का किसी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। इस प्रकार सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने को वृश्चिक संक्रांति कहते हैं। इस दिन जहां सूर्य देव की पूजा अर्चना करने से अनेकों फल प्राप्त होते हैं, वहीं कुछ ऐसे कार्य हैं, जिन्हें संक्रांति में करना वर्जित माना जाता है।
भक्तों यह थी वृश्चिक संक्रांति पर ध्यान रखें जाने वाली सावधानियों की जानकारी। हम आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।
Did you like this article?
जगन्नाथ रथयात्रा 2025: जानिए रथयात्रा की तिथि, यात्रा का मार्ग, धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी प्राचीन परंपराएं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के भव्य उत्सव की पूरी जानकारी।
जानिए इस गुप्त नवरात्रि की तिथि, धार्मिक महत्व, पूजा विधि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त। तांत्रिक साधनाओं और मां दुर्गा की विशेष आराधना के लिए है यह पर्व विशेष।
जानिए इस पवित्र तिथि का महत्व, व्रत एवं पूजन विधि, धार्मिक मान्यताएं और इससे जुड़ी परंपराएं। पितृ तर्पण और स्नान-दान का है विशेष महत्व।