सपने में छठ पूजा करते हुए देखना
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

सपने में छठ पूजा करते हुए देखना

क्या आपने सपने में छठ पूजा देखी है? जानिए, इसका आपके जीवन में क्या असर हो सकता है और कैसे यह सपना संकेत देता है सुख और समृद्धि का!

छठ पूजा के बारे में

छठ पर्व प्राकृतिक सौंदर्य, पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए मनाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। छठ पर्व या छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला लोक पर्व है। इस पूजा में नदी और तालाब का विशेष महत्व है यही कारण है कि छठ पूजा के लिए उनकी साफ सफाई की जाती है और उनको सजाया जाता है। हमारे देश में छठ पूजा वैदिक काल से ही मनाए जाने वाला एक प्रसिद्ध पर्व है, जिसे मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। अगर आपने भी सपने में खुद को छठ पूजा मनाते हुए देखा है, तो आइए उसके मतलब को समझते हैं।

सपने में छठ पूजा मनाने का मतलब

छठ पर्व के पावन अवसर पर हम जानेंगे कि यदि आपने सपने में स्वयं को छठ पूजा करते हुए देखा है या फिर आप किसी अन्य व्यक्ति को भी छठ पूजा करते हुए देखा है तो यह एक शुभ संकेत होता है। इस तरह के सपने को देखने का अर्थ है कि आपके और आपके पूरे परिवार पर भगवान सूर्य देव और छठी मैया का विशेष आशीर्वाद बना हुआ है। क्योंकि यह छठ पूजा उन्ही के लिए की जाती है। भगवान सूर्य देव और छठी मैया के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में आपके परिवार में ख़ुशियों का आगमन होगा, घर आँगन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। और सभी परिवार जन मिलजुलकर हंसी-ख़ुशी रहेंगे।

इसके साथ ही यह छठ पूजा का सपना यह भी बताता है कि जो लोग संतान सुख से वंचित हैं अर्थात् जिन लोगों की संतान नहीं है, यदि उन्हें ऐसा सपना आता है तो समझिए कि भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली है और संतान से संबंधित उनकी मनोकामनाएँ जल्द से जल्द ही पूरी हो सकती हैं। और यदि आपकी पहले से ही संतान है और आपको यह सपना आता है तो यह संकेत है कि आपकी संतान का भविष्य उज्जवल होगा और वह आपका नाम रोशन करेगी।

divider
Published by Sri Mandir·October 23, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चैत्र नवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ चंद्रघंटा की आराधना और इस दिन के धार्मिक महत्व के बारे में। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook