श्रावण सोमवार व्रत की शुभकामनाएं
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

श्रावण सोमवार व्रत की शुभकामनाएं

श्रावण महीने के सोमवार भगवान शिव की विशेष पूजा और व्रत का दिन होते हैं। इस अवसर पर उपवास और भक्ति से अपने जीवन को करें पुण्य और शक्ति से भरपूर। अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं।

श्रावण सोमवार के बारे में

सावन सोमवार सावन महीने के हर सोमवार को मनाया जाता है और यह भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत खास होता है। इस साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होगा जो 9 अगस्त तक चलेगा, जिसमें चार सोमवार व्रत होंगे। सावन महीने के दौरान लाखों भक्त व्रत रखते हैं। भक्त जन शिव मंदिरों में जाते हैं और सच्चे भाव से भगवान शिव की आराधना करते हैं। सावन मास 11 जुलाई 2025 सच्चे मन से भगवान शिव की भक्ति करते हैं। यह महीना श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक शांति का प्रतीक है।

सावन सोमवार व्रत का महत्व

सावन सोमवार भगवान शिव की भक्ति का खास दिन होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सुख, शांति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। यह ऐसा मौका होता है जब भक्त सच्चे दिल से भगवान शिव से जुड़ने की कोशिश करता है। सावन सोमवार सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह भक्ति, सोच और अनुशासन का समय होता है।

श्रावण मास भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। हर सोमवार को व्रत और पूजा कर शिवभक्त महादेव से कृपा की कामना करते हैं। इस शुभ अवसर पर आप भी इन पावन संदेशों के माध्यम से अपनों को शुभकामनाएं दें।

सावन सोमवार व्रत में क्या करें 

  1.  दिन की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करके करें।

  2.  शिवलिंग को जल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से अभिषेक करें। 

  3.  बेलपत्र, धतूरा, आक का फूल, भस्म आदि चढ़ाएं। 

  4. ॐ नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।  

  5. उपवास करें। केवल सात्विक भोजन लें।

सावन सोमवार व्रत में क्या न करें  

  1. नॉनवेज, लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन न खाएं।

  2. व्रत के दौरान क्रोध, झूठ, अपशब्द और विवाद से बचें।

  3. शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते या केतकी का फूल न चढ़ाएं। 

  4. शिव जी की मूर्ति पर सिंदूर, हल्दी या चंदन न चढ़ाएं।  

  5. यदि व्रत शुरू किया है तो पूरी श्रद्धा से पूरा करें।

सावन सोमवार व्रत की शुभकामनाएं

  1. श्रावण सोमवार की पावन व्रत की आपको हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव की कृपा सदा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहे।

  2. शुभ सावन का पावन अवसर है, भक्ति में लीन होने का सुंदर समय है। भगवान शिव की कृपा आप पर सदा बनी रहे, आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए।

  3.  भोलेनाथ की भक्ति में मन को लगाएं, श्रावण सोमवार को प्रेम से मनाएं।

  4.  जैसे बारिश से धरती हरी होती है, वैसे ही शिव कृपा से जिंदगी खुशहाल होती है । सावन सोमवार की शुभकामनाएं।

  5. शिव की शक्ति, शिव का प्यार, सावन में मिले आपको खुशियों की बौछार। व्रत, भक्ति और श्रद्धा से करें अर्पण, महादेव करें जीवन मंगलमय। सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

  6.  श्रावण का महीना है भक्ति का सागर, शिव के चरणों में हो सच्चा समर्पण। सावन सोमवार की शुभकामनाएं।

  7. श्रावण का पावन महीना और सोमवार का व्रत – दोनों मिलकर लाते हैं भोलेनाथ का आशीर्वाद।आपका जीवन शिवमय हो जाए, यही शुभकामना है।

  8. बोल बम के नारों से गूंजे आकाश, श्रावण सोमवार लाए खुशियों की बौछार।

  9. श्रावण सोमवार का व्रत करे जीवन को पावन, भोले के नाम से हो हर दिन भावन। आपका हर दिन शिव की भक्ति में रंग जाए। 

  10. नंदी के साथ शिव आयें आपके द्वार, बरसाएं कृपा बारंबार। श्रावण सोमवार व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!

  11. बेलपत्र, दूध और जल से करें अर्पण, शिव कृपा से जीवन हो संपन्न। शुभ सावन सोमवार!

  12. श्रावण सोमवार के इस शुभ दिन पर, आपके जीवन से सभी दुख दूर हों,और महादेव आपके सारे कष्ट हर लें। हर हर महादेव!

  13. सावन की पावन बूँदों के संग, शिव का आशीर्वाद मिले हर अंग। शुभ श्रावण सोमवार व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।

  14. बेलपत्र चढ़ाएं, जल अर्पित करें, शिव का नाम लें और व्रत करें। शुभ श्रावण सोमवार व्रत की मंगलकामनाएं! जय शिव शंकर 

  15. श्रावण सोमवार का दिन है खास, करें शिवजी का मन से स्मरण हर बार। आपके जीवन में महाकाल की कृपा बनी रहे। शुभ सोमवार व्रत!

  16. सावन का सोमवार है आया, भक्तों ने शिवजी को मनाया। महादेव आपके जीवन में खुशियों की बरसात करें। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे!

  17. सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं! भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सफलता और संतोष बना रहे।

  18. श्रावण सोमवार व्रत पर, शिव का आशीर्वाद आपके जीवन को महका दे। भक्ति और विश्वास के साथ करें आराधना। बोल बम!

  19. श्रावण सोमवार की पावन बेला पर, भगवान शिव आप पर कृपा बनाए रखें, हर संकट को दूर करें और जीवन को मंगलमय करें।

  20. सावन के हर सोमवार का व्रत आपका जीवन आशीर्वादों से भर दे। भगवान शिव की भक्ति से आपका मन प्रसन्न और जीवन सफल हो। बम बम भोले!

  21. सावन सोमवार का व्रत आपके जीवन में खुशियाँ और तरक्की लेकर आए। भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। ॐ नमः शिवाय।

  22. सावन का सोमवार है आया, भोलेनाथ ने कृपा का वरदान बरसाया।आपका जीवन हो मंगलमय, शिवजी का आशीर्वाद बना रहे सदैव। शुभ सोमवार व्रत!

सावन सोमवार व्रत सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि यह अपने मन और आत्मा को शुद्ध करने का तरीका है। यह व्रत हमें भगवान शिव से जुड़ने का एक सुंदर अवसर देता है। जब हम पूरी श्रद्धा, अच्छे विचारों और शांत मन से शिवजी की पूजा करते हैं, तो हमें उनकी कृपा मिलती है। इससे हमारे जीवन में सुख, शांति और तरक्की का रास्ता खुलता है।

divider
Published by Sri Mandir·June 10, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

सावन महीने की शुभकामनाएं

सावन महीना भगवान शिव की भक्ति, हरियाली और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है। इस पवित्र महीने में अपनों को भेजें प्यार, सुख और समृद्धि से भरी शुभकामनाएं और शिव कृपा की मंगलमय कामना करें।

right_arrow
Card Image

श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं

श्रावण अमावस्या का दिन पितरों की शांति, तर्पण और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पावन अवसर पर अपनों को भेजें श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं और प्राप्त करें पितृ आशीर्वाद।

right_arrow
Card Image

शनि त्रयोदशी की शुभकामनाएं

शनि त्रयोदशी के अवसर पर भगवान शनि की पूजा करें और जीवन में शांति, सुख, और समृद्धि की प्राप्ति के लिए शनि महाराज का आशीर्वाद लें। यहां पाएं शनि त्रयोदशी की शुभकामनाएं और संदेश हिंदी में।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.