मकर संक्रांति पर क्या भेजें सोच रहे हैं? यहां मिलेंगी सबसे प्यारी और रंगों से भरी Happy Makar Sankranti Wishes हिंदी में जो दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों के दिल को छू लें।
मकर संक्रांति, जिसे मकरविलक्कु, पोंगल, लोहड़ी और उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मनाया जाता है और इसे नई ऊर्जा, शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
मकर संक्रांति प्रकृति, परिवार एवं समाज के बीच सद्भाव का भी प्रतीक है। इस दिन सूर्य देव की पूजा, दान-पुण्य एवं पारिवारिक मेल-मिलाप का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति से दिन बड़े होने लगते हैं और रात्रियाँ छोटी, जिससे इसे शुभ और सकारात्मक परिवर्तन का समय माना जाता है। मकर संक्रांति से जुड़ी प्रमुख कथा महाभारत काल से जुड़ी है। माना जाता है कि भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्यागने के लिए मकर संक्रांति का ही दिन चुना था, क्योंकि यह उत्तरायण का प्रारंभ था, जिसे मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ समय माना गया है। यही कारण है कि इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, और सूर्य अर्घ्य का विशेष महत्व है।
मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के व्यंजन बनाने, दान करने और पतंग उड़ाने की परंपरा है। यह त्योहार रिश्तों को मजबूत करने और अपनों को शुभकामनाएं देने का भी अवसर है। आइए, इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को दिल से शुभकामनाएं दें और इस पर्व की पवित्रता और उत्साह को साझा करें।
आपकी जिंदगी से हो ओझल अंधेरा, यह मकर संक्रांति लाए उजाला घनेरा। शुभ मकर संक्रांति
तिल गुड़ की मिठास हो आपके जीवन में, मकर संक्रांति लाए खुशियाँ हर क्षण में। आपका यह पर्व मंगलमय हो!
सूर्य देवता का हो आशीर्वाद सदा, हर दिशा से मिले सफलता की राह। मकर संक्रांति का यह शुभ त्योहार, भर दे जीवन में सुख अपार।
जीवन के हर दौर में आप तिल सी मिठास और पतंगों सी ऊँचाई पाएं, हर दिन मकर संक्रांति जैसा उत्सव आपकी खुशियों में चार चाँद लगाएं।
तिल-गुड़ की मिठास, पतंगों की रंगत, और सूरज की ऊर्जा से भरा हो आपका हर क्षण!
उत्तरायण के इस पावन पर्व पर आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि आए। मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ!
मकर संक्रांति पर आपके घर में आए खुशियों की बहार। इस पावन पर्व पर बरसे सुख-समृद्धि की बौछार। आपका यह पर्व मंगलमय हो !
सूर्य की किरणें दूर करें आपके सारे दुख, मकर संक्रांति पर मिले आपको अपार सुख। आपका जीवन सदैव प्रकाशित रहें, मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
तिल का स्वाद और गुड़ की मिठास, रहे आपके जीवन का हर दिन बनें खास। सूरज की रोशनी करे उजाला तमाम, मकर संक्रांति लाए आपके लिए खुशियों के पैगाम।
नया सूरज, नई उम्मीद, नया संकल्प, उत्तरायण का पावन पर्व लाए आपके जीवन में नई उमंग और तरंग। मकर संक्रांति पर आपके पूरे परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएँ!
सूर्य की किरणें आपके जीवन को प्रकाशित करें और आपका जीवन सुख - समृद्धि और सफलता से भर दें। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
सूरज की किरणों से हो हर दिन रौशन, तिल-गुड़ की मिठास से भर जाए जीवन। मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएँ!
तिल और गुड़ की मिठास घोले रिश्तों में प्यार, पतंगों की डोर से बंधे अपनों का संसार। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ!
सर्द हवाओं में तिल-गुड़ की मिठास, पतंगों के संग मने खुशियों का एहसास। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
तिल-गुड़ के लड्डू और पतंगों की उड़ान, आपके जीवन में लाए खुशियों का आसमान। शुभ मकर संक्रांति!
साल का पहला त्योहार लाए आपके जीवन में नई उम्मीदें और नई शुरुआत। आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ!
फसल की खुशबू, पतंगों की डोर, खुशियों से हो आपका घर परिवार सराबोर। शुभ संक्रांति
सूर्यदेव की कृपा से आपकी झोली भर जाए, खुशियों और समृद्धि से हर दिन मुस्काए। मकर संक्रांति मंगलमय हो!
Did you like this article?
सावन महीना भगवान शिव की भक्ति, हरियाली और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है। इस पवित्र महीने में अपनों को भेजें प्यार, सुख और समृद्धि से भरी शुभकामनाएं और शिव कृपा की मंगलमय कामना करें।
श्रावण अमावस्या का दिन पितरों की शांति, तर्पण और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पावन अवसर पर अपनों को भेजें श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं और प्राप्त करें पितृ आशीर्वाद।
श्रावण सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र उपवास है जो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाता है। इस पावन दिन पर भेजें श्रावण सोमवार व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद।