
दिल को छू जाए ऐसी कृष्ण शायरी! 2 लाइन में भक्ति और प्रेम से भरपूर शायरी पढ़ें, हर लम्हा भगवान कृष्ण की याद में डूब जाएँ।
कृष्ण का नाम सुनते ही मन में प्रेम, अपनापन और एक अलग ही सुकून महसूस होता है। कभी उनकी बातें जीवन को सही दिशा देती हैं, तो कभी उनकी मुस्कान दिल की उदासी मिटा देती है। इस लेख में पढ़िए भगवान कृष्ण की शायरी, जो राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति, विश्वास और जीवन के खूबसूरत भावों को सामने रखती है।
कृष्ण हिंदू धर्म में प्रेम, करुणा और नीति के प्रतीक माने जाते हैं। उन्हें जीवन का सार समझाने वाला मार्गदर्शक कहा जाता है, जो हर परिस्थिति में सही राह दिखाते हैं। कृष्ण की भक्ति मन को शांति देती है और दिल में भरोसा व सकारात्मकता भरती है। भक्त मानते हैं कि श्रीकृष्ण का स्मरण करने से तनाव दूर होता है और जीवन में नई ऊर्जा आती है।
तुम क्या मिले की साँवरे मेरा मुकद्दर संवर गया उजड़े हुए नसीब का गुलशन निखर गया जय श्री कृष्णा जब भी कोई पूछता है आज कल कहां है मेरा एक ही जवाब रहता है श्री कृष्ण कि भक्ति में…! क्या नींद क्या ख्वाब आँखे बन्द करू तो तेरा चेहरा आंख खोलू तो तेरा ख्याल मेरे कान्हा ना कोई साथ था मेरे ना कोई पास था मेरे मुझे श्री कृष्ण पर विश्वास है बस अब वही साथ है मेरे सुन्दर से भी अधिक सुंदर है तू लोग तो पत्थर पूजते है मेरी तो पूजा है तू पूछे जो मुझसे कौन है तू हँसकर कहता हूँ जिंदगी हूँ मैं और साँस है तू मत रख अपने दिल में इतनी नफ़रतें ऐ इंसान जिस दिल में नफ़रत हो उस दिल में मेरे श्याम नहीं रहते खुशियों भरी जिंदगी जीनी है तो एक काम किया कीजिए रोजाना अपने होंठो से श्री कृष्ण का नाम ले लीजिये श्री कृष्ण जिनका नाम है गोकुल जिनका धाम है ऐसे श्रीकृष्ण को मेरा बारम्बार प्रणाम है राधा कृष्ण का मिलन तो बस एक बहाना था दुनियाँ को प्यार का सही मतलब जो समझाना था ये मतलब की दुनिया है साथ कोई क्यों देगा कान्हा पर विश्वास करो साथ बस वही देगा मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया जमुना के तट पे विराजे हैं मोर मुकुट पर कानों में कुंडल कर में मुरलिया साजे हैं गाय का माखन यशोधा का दुलार ब्रह्माण्ड के सितारे कन्हैया का श्रृंगार कृष्ण का नाम लो सहारा मिलेगा यह जीवन ना तुमको दुबारा मिलेगा जो हैं माखन चोर जो हैं मुरली वाला वही हैं हम सबके दुःख दूर करने वाला कृष्णा की मुरली में जो प्रेम की धुन है राधा के दिल में बस वही सुकून है राधा का प्रेम कृष्णा का साथ दुनिया में सबसे पावन ये रिश्ता है खास फिक्र मत करो जिस श्री कृष्ण ने दिल मिलाया है वो नसीब भी मिला देंगे कन्हैया को राधा ने प्यार का पैगाम लिखा पूरे खत में सिर्फ कान्हा का ही नाम लिखा जग में कलयुग का हाहाकार है बंसी बजैया तेरे आने का इंतजार है मुरली की तान और राधा की प्रीत श्रीकृष्ण के बिना ये प्रेम अधूरी रीत तेरा हर फैसला है मंजूर मुझे हे मेरे कान्हा मुझे तुझ पर विश्वास है दिल के बड़े खूबसूरत होते है वो लोग जो श्री कृष्ण की भक्ति करते है कृष्णा की बाँसुरी ने दिल को लुभाया राधा के प्रेम ने जीवन को महकाया जब सुकून ना मिले दिखावे की बस्ती में तब खो जाना मेरे श्याम की मस्ती में तुम हर धड़कन में धड़कते हो हे मेरे कान्हा तुम मेरे दिल में बसते हो हे श्री कृष्ण सब्र है कि जो मेरा है वो मुझे ही मिलेगा कृष्ण की बाँसुरी जब बजे राधा का प्रेम दिल में सजे हे कान्हा तुम्हे पाना जरूरी तो नहीं तुम्हारा हो जाना ही काफी है मेरे लिए हर फिजा में तेरा रंग है हे मेरे कान्हा हर पल तू मेरे संग है अगर तुमने राधा के कृष्ण के प्रति समर्पण को जान लिया तो तुमने प्यार को सच्चे अर्थों में जान लिया हे श्री कृष्ण आपका चिंतन इतना करूं के अपनी चिंता भी आप पर छोड़ दूं जब तक स्वास में स्वास है मुझे तुझ पर विश्वास है जब तक तेरा साथ है मुझे ना किसी और की आस है यदि प्रेम का मतलब सिर्फ पा लेना होता तो हर हृदय में राधा-कृष्ण का नाम नहीं होता राधा-राधा जपने से हो जाएगा तेरा उद्धार क्योंकि यही है वो नाम जिससे कृष्ण को है प्यार कृष्ण का प्रेम वो मीठी बंसी है जिससे राधा का दिल हर पल हंसी है कोई प्रेम करे तो राधा कृष्ण की तरह करे एक बार मिले फिर कभी बिछड़े ही नहीं “राधा” के सच्चे प्रेम का यह ईनाम है कान्हा से पहले लोग लेते “राधा” का नाम है मन की आँखों को जब तेरा दीदार हो जाता है मेरा तो हर दिन प्रिय मोहन त्यौहार हो जाता है जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम रंग बदलती दुनिया देखी देखा जग व्यवहार दिल टूटा तब मन को भाया श्री कृष्ण तेरा दरबार अजीब नशा है अजीब खुमारी है हमे कोई रोग नहीं बस जय श्री राधे कृष्णा बोलने की बीमारी है
Did you like this article?

मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की उपासना से पाएं शांति और आशीर्वाद। यहां पाएं मासिक शिवरात्रि 2025 की शुभकामनाएं और विशेष संदेश हिंदी में।

सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें और अपने जीवन में शिवजी की कृपा प्राप्त करें। इस दिन अपनों को भेजें हार्दिक शुभकामनाएं और शिव शक्ति का आशीर्वाद।

शिव के पर्यायवाची शब्दों की पूरी सूची पाएं। जानें भगवान शिव को किन-किन नामों से पुकारा जाता है और उनके अर्थ क्या हैं। सरल भाषा में उपयोगी जानकारी।