दुर्गा माँ की शायरी
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

दुर्गा माँ की शायरी | Durga Maa Shayari

दिल को छू जाए ऐसी दुर्गा माँ शायरी! शक्ति, भक्ति और विश्वास से भरपूर शायरी पढ़ें और हर पल माँ दुर्गा की कृपा का एहसास करें।

मां दुर्गा के बारे में

दुर्गा माँ का नाम लेते ही मन में शक्ति, भरोसा और सुरक्षा का एहसास भर जाता है। जब जीवन में डर, चिंता या मुश्किलें बढ़ने लगती हैं, तब माँ दुर्गा की भक्ति मन को हिम्मत और नया संबल देती है। इस लेख में जानिए दुर्गा माँ की शायरी, जो श्रद्धा, और साहस को व्यक्त करती है।

दुर्गा मां शायरी

दुर्गा माँ शक्ति, साहस और सुरक्षा की प्रतीक मानी जाती हैं। वे भक्तों के संकट और भय को दूर करती हैं और जीवन में सही मार्ग दिखाती हैं। माँ दुर्गा की भक्ति मन को स्थिरता और आत्मविश्वास देती है। भक्त मानते हैं कि दुर्गा माँ का स्मरण करने मात्र से जीवन में नकारात्मकता दूर होती है और कठिनाइयों पर विजय मिलती है। दुर्गा माँ की शायरी इन्हीं भावनाओं को सरल और सुंदर शब्दों में प्रस्तुत करती है, जो दिल में भक्ति और विश्वास दोनों को जागृत करती है।

मां दुर्गा शायरी हिंदी में

माँ दुर्गा का आशीर्वाद सदा आपके साथ हो

जीवन में खुशियों की बरसात हो

हर कठिनाई आपसे दूर हो जाए

सुख-शांति का सदा वास हो

सज गए हैं मंदिर और बाजार

आई है माँ दुर्गा का पावन त्यौहार

आपके जीवन में खुशहाली हो

माँ का सदा आशीर्वाद बना रहे हर बार

सिंह पर सवार माँ दुर्गा आई हैं

मन की हर मुराद पूरी करने आई हैं

दुनिया में माँ से बड़ा दयालु नहीं कोई

दुःखों का अंत करने माँ फिर से आई हैं

जीवन में जब भी संकट आता है

माँ साथ हों तो दिल भर जाता है

माँ की भक्ति में दुःख का पता नहीं चलता

कुछ ही समय में सुख का फूल खिल जाता है

माँ तेरे चरणों में आया हूँ

मेरे पापों को माफ कर देना

तुझसे बहुत भूल हुई है

सच्चाई के मार्ग पर चलना सिखा देना

माँ के दरबार जब भी आना

थोड़ा पुण्य भी साथ लाना

गरीबों को दान देकर

माँ का आशीर्वाद पाना

जब माँ का बुलावा आता है

भक्त दौड़ा-दौड़ा जाता है

जीवन में सुख और समृद्धि पाता है

माँ के चरणों में सुकून पाता है

माँ के दरबार में जाएंगे

शीश झुका आशीर्वाद पाएंगे

अपने दुःख माँ को सुनाएंगे

माँ से सुख-शांति पाएंगे

माँ भक्तों का मन पहचानती हैं

हर भाव को स्नेह से जानती हैं

माँ इस सृष्टि के कण-कण में बसी हैं

सभी कर्मों का फल भी देती हैं

माँ दुर्गा की अर्चना का ये त्योहार

नौ रूपों की भक्ति का सुंदर आधार

माँ का आशीर्वाद पाने का अवसर

हृदय में भक्ति जगाने का त्योहार

नवरात्रि जब भी आती है

खुशियों की सौगात लाती है

भक्त माँ के दर्शन पाते हैं

उनका जीवन सफल हो जाता है

माँ के चरणों में झुकना है

माँ की भक्ति में रमना है

जीवन भर माँ के चरणों में रहूँ

ऐसा आशीर्वाद माँ से पाना है

जब तक दिल में ‘मैं’ था

माँ की भक्ति नज़र नहीं आई

जब माँ ने दिल में जगह पाई

मेरी दुनिया में खुशियाँ छा गईं

पापियों के पाप का करती नाश

माँ के दर पर झुकते सब शीश

माँ के दरबार में मिलता है चैन

इसलिए जाते हैं सभी माँ के पास

जो सच्चे दिल से

जय माता दी कह देता है

माँ दुर्गा उसके लिए

खुशियों का द्वार खोल देती है

माँ की भक्ति में मिलती शांति

हर दिल को आता खास सुरूर

जो भी माँ के दरबार में आता है

कुछ न कुछ माँ से जरूर पाता है

दुष्टों का करती माँ नाश

सिंह पर सवार होकर आती हैं

कोई दुष्ट नहीं बच पाता

जब माँ दुर्गा अपना वार चलाती हैं

जिसकी शरण में सारा संसार

नमन है उस माँ के चरणों का प्यार

हम बनें माँ के चरणों की धूल

श्रद्धा के फूल अर्पण करें हर बार

हे माँ तू शोक दुःख निवारीनी

सर्व मंगल कारिणी

चंड-मुंड विधारिणी

तू ही शुंभ-निशुंभ संहारिणी

जब माँ की विदाई का समय आता है

हर आँख में एक सैलाब आता है

ममता की छांव सदा देती है माँ

फिर लौटकर आने का वादा निभाती है

माँ की विदाई में छाई है उदासी

हर भक्त का दिल है भारी

फिर आएँगी माँ यही विश्वास है

उनकी ममता का साया सदा हमारे पास है

माँ की विदाई में है गहरा ग़म

फिर भी उनके आने की आस हरदम

ममता की छांव में जो सुख है बसा

वो हर साल हमको मिलता सदा

नम आँखों से माँ को विदा कर रहे

दिल में फिर आने की आस भर रहे

माँ दुर्गा लौटकर आएँगी

यही विश्वास हम सब कर रहे

divider
Published by Sri Mandir·January 23, 2026

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook