चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि पर क्या संदेश भेजें सोच रहे हैं? अब और नहीं! यहां पाएं Happy Chaitra Navratri 2026 की शानदार और भक्तिपूर्ण शुभकामनाएं हिंदी में दोस्तों, परिवार और भक्तों के लिए।

चैत्र नवरात्रि के बारे में

नवरात्रि हिंदू धर्म का एक खास पर्व है, जिसे देवी दुर्गा की पूजा के लिए मनाया जाता है। इसे साल में दो बार मनाया जाता है। चैत्र में वासंतिक नवरात्रि और आश्विन में शारदीय नवरात्रि। नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाते हैं। इस दिन का मुख्य उद्देश्य आत्मशुद्धि, शांति और शक्ति की प्राप्ति है।

चैत्र नवरात्रि: जानें चैत्र नवरात्रि के महत्वों के बारे में

हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले हर एक त्योहार का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि हर एक त्योहार एक-दूसरे से काफी अलग तो होते ही है साथ में इनका अपना एक महत्व होता है, इन्हीं त्योहारों में एक है नवरात्रि का त्योहार।

नवरात्रि के दौरान, देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जो जीवन में अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई को दर्शाते हैं। इसे विजय की प्रतीक मानी जाती है, जहां बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। इसका मुख्य उद्देश्य आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और शक्ति की प्राप्ति है। नवरात्रि के नौ दिनों में उपवास, ध्यान और साधना से व्यक्ति अपने भीतर की शक्ति को जागृत करता है और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में कदम बढ़ाता है।

नवरात्रि के खास मौके पर कई लोग अपने सगे संबंधियों और दोस्तों को मैसेज के द्वारा बधाई भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को चैत्र नवरात्रि बधाई देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहद खास संदेश लेकर आए हैं।

चैत्र नवरात्रि शुभकामना संदेश 

1. खुशियों का वरदान लेकर, शेर पर सवार होकर आईं हैं अंबे मां, हर घर में विराजीं हमारी जगदंबे मां! चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

2. कुमकुम भरे कदमों से मां दुर्गा आएं आपके द्वार, और साथ लाएं सुख-संपत्ति व अपार खुशियां।

3. नौ रूपों वाली मां के नौ वरदानों के साथ, नवदुर्गा करें आपका जीवन धन्य। यह नवरात्रि लाए आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि। हैप्पी चैत्र नवरात्रि।

4. मां अंबे आने वाली हैं, हो जाओ तैयार। मां अंबे आने वाली हैं, सजा लो दरबार। तन-मन और जीवन होगा पावन, मां के कदमों की आहट से गूंजेगा आंगन। शुभ नवरात्रि।

5. अति सुहावन है मां दुर्गा का रूप, इस नवरात्रि मां की कृपा बरसे आप पर, और खुशियां महकें आपके घर-आंगन में। हैप्पी नवरात्रि।

6. जिसकी शरण में है सारा जहां, उस मां के चरणों में है नमन। हम हैं उस मां के चरणों की धूल, चलो मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

7. मां के दरबार में दुख-दर्द मिट जाते हैं, जो भी आते हैं दर पर, मां की शरण में आ जाते हैं। नवरात्रि की शुभकामनाएं!

8. मां शैलपुत्री आएं आपके द्वार कुमकुम भरे कदमों से, और दें आपको सुख-संपत्ति अपार। शुभ नवरात्रि!

9. मैया के दरबार में मिलती है खुशी, जिंदगी मिलती है, और रोते हुए को मिलती है हंसी। नवरात्रि की शुभकामनाएं!

10. नव दीप जलें, नव फूल खिलें, और हर दिन नई बहार मिले। इस पावन पर्व नवरात्रि पर मां का आशीर्वाद आपको मिले। शुभकामनाएं!

11. मां का दिव्य प्रकाश आपके परिवार पर हमेशा चमकता रहे। आनंदमय और धन्य नवरात्रि की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!

12. मां दुर्गा का वरद हस्त रहे आपके साथ, और पूरी हो हर मनोकामना। जो भी माता के दर आए, उसका आंगन खुशियों से भर जाए। मंगलमय नवरात्रि।

13. नवरात्रि में आएंगी मां, और साथ लाएंगी सुख-समृद्धि की सौगात। उनके साथ होगी रोशनी, और हर मन में छा जाएगी शक्ति। जय माता दी! शुभ नवरात्रि।

14. जो सच्चे मन से करता है माता का ध्यान, मां दुर्गा करती हैं उसका सम्मान। मां हर संकट को हर लेती हैं, और अपने हर भक्त का करती हैं कल्याण।

15. मां का दरबार सज गया है, और आई है खुशियों की बहार। पावन पर्व नवरात्रि पर मां दुर्गा करें आपका उद्धार।

16. मां की कृपा बनी रहे सदा, हर कदम पर मिले सफलता। जीवन में न आए कोई परेशानी, मां दुर्गा करें आपकी रक्षा।

17. शेरों वाली मां का दरबार सजा है, भक्तों की भीड़ लग गई है। जो भी मां के द्वार जाए, इस बार कोई भी खाली न आए।

18. मां के चरणों में बीते हर दिन और रात, जीवन में कभी न आए कोई कठिन बात। इस पावन नवरात्रि पर मां दें आपको अपार तरक्की और खुशियां। जय माता दी!

19. मां का आशीर्वाद मिले आपको, और हर कोई करे आपका सम्मान। मुश्किलें बनें आसान, नवरात्रि का पर्व लाए ढेर सारी खुशियां। शुभकामनाएं!

20. मां का दरबार सजा लाल रंग की चुनरी से, मन हुआ हर्षित, और संसार हुआ पुलकित। नन्हे कदमों से मां आएं आपके द्वार। नवरात्रि का त्योहार मुबारक हो!

नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता के भक्त व्रत करते हैं, ध्यान करते हैं और साधना करते हैं, ताकि वे अपनी अंदर की शक्ति को जगाएं। नवरात्रि समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देती है और हमें नकारात्मकता से मुक्त करती है।

divider
Published by Sri Mandir·June 9, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

सावन महीने की शुभकामनाएं

सावन महीना भगवान शिव की भक्ति, हरियाली और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है। इस पवित्र महीने में अपनों को भेजें प्यार, सुख और समृद्धि से भरी शुभकामनाएं और शिव कृपा की मंगलमय कामना करें।

right_arrow
Card Image

श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं

श्रावण अमावस्या का दिन पितरों की शांति, तर्पण और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पावन अवसर पर अपनों को भेजें श्रावण अमावस्या की शुभकामनाएं और प्राप्त करें पितृ आशीर्वाद।

right_arrow
Card Image

श्रावण सोमवार व्रत की शुभकामनाएं

श्रावण सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र उपवास है जो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाता है। इस पावन दिन पर भेजें श्रावण सोमवार व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:
Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102
Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.