विद्यारम्भ संस्कार 2025 की तिथि, समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि की पूरी जानकारी प्राप्त करें
मनुष्य को सामाजिक प्राणी बनाने में विद्या का बहुत अहम योगदान होता है। यदि समाज में शिक्षा का अभाव होगा तो वह कुरीतियों, दुष्प्रचार, अराजकता आदि का केंद्र बन जाता है। शिक्षा का आरंभ करने के लिये विद्यारम्भम् अनुष्ठान विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे अक्षरा अभ्यासम भी कहा जाता है। इस पर्व को भारत के कर्नाटक और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में 'एज़ुथिनिरुथु' नाम से भी जाना जाता है।
मुहूर्त | समय |
ब्रह्म मुहूर्त | 04:14 ए एम से 05:02 ए एम |
प्रातः सन्ध्या | 04:38 ए एम से 05:50 ए एम |
अभिजित मुहूर्त | 11:23 ए एम से 12:11 पी एम |
विजय मुहूर्त | 01:46 पी एम से 02:33 पी एम |
गोधूलि मुहूर्त | 05:44 पी एम से 06:08 पी एम |
सायाह्न सन्ध्या | 05:44 पी एम से 06:56 पी एम |
अमृत काल | 11:01 पी एम से 12:38 ए एम, अक्टूबर 03 |
निशिता मुहूर्त | 11:23 पी एम से 12:11 ए एम, अक्टूबर 03 |
रवि योग | पूरे दिन |
विद्यारम्भम् एक महत्वपूर्ण हिंदू परंपरा है जो विजयादशमी के दिन मनाई जाती है। इस अनुष्ठान में 4-5 वर्ष के बीच की आयु के बच्चों को ज्ञान, संगीत, नृत्य और लोक कलाओं की विधा से परिचित कराया जाता है। विद्यारम्भम् सीखने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। यह समारोह मंदिरों या घरों में आयोजित किया जाता है। दीक्षा और सीखने की प्रक्रिया शुरू करने लिए इस दिन 'आयुध पूजा' की जाती है।
विद्यारंभम बच्चों की शिक्षा दीक्षा आरंभ करने के लिए एक विशेष अनुष्ठान है। मलयालम में, 'विद्या' का अर्थ है 'ज्ञान' और 'अरंभम' का अर्थ है 'एक नई शुरुआत'। ये पर्व दक्षिण भारत में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, विद्यारम्भम् के दिन भगवान गणेश व ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, गुरुओं का आशीर्वाद लिया जाता है, और गुरुओं या शिक्षकों को धन्यवाद के प्रतीक के रूप में 'गुरुदक्षिणा' भेंट की जाती है। इसके अलावा विद्यारंभम दिवस पर हजारों भक्त अपने बच्चों को शिक्षा की दुनिया से परिचित कराने के लिए मंदिरों में जाते हैं। विद्यारंभम समारोह केरल के 'थुंचन परम्बु मंदिर' और कर्नाटक के 'कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर' में विशेष रूप से लोकप्रिय है।
तो यह थी पवित्र पर्व विद्यारम्भम् से जुड़ी संपूर्ण जानकारी, हमारी कामना कि आपकी संतान पर माता सरस्वती की कृपा बनी रहे, वह शिक्षा व कला में निपुण हो, और यशस्वी बने। ऐसे ही व्रत-त्यौहारों से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहिए 'श्री मंदिर' के इस धार्मिक मंच पर।
Did you like this article?
करवा चौथ पर मिट्टी के करवा का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? जानें इसके पीछे छिपे धार्मिक और सांस्कृतिक कारण।
करवाचौथ व्रत क्यों रखा जाता है? जानें इसके धार्मिक महत्व, पौराणिक कथा और सुहागिनों के लिए इसका विशेष स्थान।
जानिए करवाचौथ व्रत की सही पारण विधि और इसके खास नियम। इस व्रत को कैसे पूरा करें धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार।