image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

फुलेरा दूज कब है?

फुलेरा दूज 2025: भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और सुरक्षा का तिलक! तारीख और समय जानें

फुलेरा दूज के बारे में

फुलेरा दूज हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम के प्रतीक रूप में विशेष माना जाता है। इस दिन शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है।

फुलेरा दूज 2025

फाल्गुन मास में कई ऐसे त्यौहार आते हैं जो हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को एक बार फिर से ताज़ा करते हैं। उन्हीं में से एक पावन पर्व है 'फुलेरा दूज'। ये त्यौहार वसंत पंचमी और होली के बीच आता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने राधा के साथ फूलों की होली खेली थी, यही कारण है कि इस पर्व का नाम 'फुलेरा दूज' पड़ा।

फुलेरा दूज कब है?

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर 'फुलेरा दूज' मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 1 मार्च 2025 शनिवार को पड़ रही है।

  • फुलेरा दूज 1 मार्च 2025, शनिवार को मनाई जाएगी।
  • द्वितीया तिथि प्रारम्भ - मार्च 01, 2025 को 03:16 ए एम बजे
  • द्वितीया तिथि समाप्त - मार्च 02, 2025 को 12:09 ए एम बजे

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त

मुहूर्त

समय

ब्रह्म मुहूर्त

04:42 ए एम से 05:32 ए एम तक

प्रातः सन्ध्या

05:07 ए एम से 06:21 ए एम तक

अभिजित मुहूर्त

11:47 ए एम से 12:34 पी एम तक

विजय मुहूर्त

02:07 पी एम से 02:53 पी एम तक

गोधूलि मुहूर्त

05:57 पी एम से 06:22 पी एम तक

सायाह्न सन्ध्या

06:00 पी एम से 07:14 पी एम तक

अमृत काल

04:40 ए एम, मार्च 02 से 06:06 ए एम, (02 मार्च) तक

निशिता मुहूर्त

11:45 पी एम से 12:35 ए एम, (02 मार्च) तक

त्रिपुष्कर योग

06:21 ए एम से 11:22 ए एम तक

फुलेरा दूज का महत्व

फुलेरा दूज पर राधा कृष्ण की पूजा करने, उन्हें फूलों से सजाने, व उनके साथ फूलों वाली होली खेलने का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं अति शीघ्र पूरी होती हैं। इस दिन भगवान कृष्ण व राधा रानी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं, और भविष्य में आने वाली हर अड़चन से छुटकारा मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फुलेरा दूज के दिन अबूझ मुहूर्त होता है। ऐसे में इस दिन विवाह या कोई अन्य मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर विवाह करने से जोड़े पर राधे कृष्ण की कृपा आजीवन बनी रहती है, और उनका प्रेम प्रगाढ़ होता जाता है।

फुलेरा दूज से होली का आगमन

फुलेरा दूज के दिन से ब्रज क्षेत्र में होली का आगमन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्वयं भगवान श्री कृष्ण अपनी प्रेयसी राधा रानी के साथ फूलों की होली खेलते हैं।

होली खेलने के लिए ऐसे तैयार होते हैं कान्हा

फुलेरा दूज पर होली खेलने के लिए भगवान श्री कृष्ण को विशेष रूप से तैयार करने की परंपरा है। इस दिन कान्हा की कमर पर एक रंगीन कपड़ा बांधा जाता है, जिसके बाद माना जाता है कि अब श्री कृष्ण राधा के संग होली खेलने के लिए तैयार हैं।

फुलेरा दूज कैसे मनाई जाती है?

  • फुलेरा दूज पर सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण और अपने ईष्ट देव को गुलाल चढ़ाया जाता है, जिसके पश्चात् ये त्यौहार मनाने की शुरुआत होती है।
  • इस पावन पर्व पर भक्त अपने घरों में कई प्रकार के पकवान बनाते हैं, और भगवान श्री कृष्ण को उसका भोग अर्पित करते हैं।
  • फुलेरा दूज पर श्री राधे कृष्ण की मूर्तियों को विधिवत् सजाकर उन्हें रंग लगाया जाता है।

फुलेरा दूज की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार- एक बार कुछ ऐसा हुआ कि भगवान श्री कृष्ण बहुत दिनों तक राधा से मिलने वृन्दावन नहीं जा पाए थे। ऐसे में राधा रानी अत्यंत दुखी हो गईं। राधा का ये अथाह दुख देखकर सिर्फ़ ग्वाल व गोपियां ही नहीं, बल्कि मथुरा के सभी पेड़-पौधे व फूल मुरझाने लगे।

ये बात जब श्री कृष्ण को पता चली तो वो शीघ्र ही राधा रानी से मिलने के लिए वृंदावन आ पहुंचे। कान्हा के आगमन का समाचार सुनकर वियोग में जलविहीन मछली की तरह छटपटाती राधा का मुखमंडल खिल उठा। गोपियां भी बहुत प्रसन्न हुईं। सूखते हुए पेड़ पौधे व फूलों में एक बार फिर से जान आ गई और वो फिर से पहले की भांति हरे-भरे हो गए। उस समय कन्हैया ने इन फूलों को तोड़कर राधा पर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद राधा भी प्रसन्न होकर उनपर फूल फेकने लगीं। ये देखकर गोपियां और ग्वाल सब एक-दूसरे पर फूल बरसाने लगे।

कहा जाता है कि तभी से 'फुलेरा दूज' का यह पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाने लगा, और हर वर्ष मथुरा में इस दिन फूलों की होली खेलने की परंपरा शुरू हुई।

इसके साथ ही यह दिन भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए भी विशेष है। भक्तों, हम आशा करते हैं कि आपको फुलेरा दूज की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। व्रत, पूजा व अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए जुड़े रहिए श्री मंदिर पर

divider
Published by Sri Mandir·February 13, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

Address:

Firstprinciple AppsForBharat Private Limited 435, 1st Floor 17th Cross, 19th Main Rd, above Axis Bank, Sector 4, HSR Layout, Bengaluru, Karnataka 560102

Play StoreApp Store

हमे फॉलो करें

facebookinstagramtwitterwhatsapp

© 2025 SriMandir, Inc. All rights reserved.