
पौष पूर्णिमा व्रत कथा 2025: जानें पौष पूर्णिमा की व्रत कथा, पूजा विधि और इस विशेष दिन के धार्मिक महत्व से जुड़ी पूरी जानकारी।
पौष पूर्णिमा व्रत हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो पौष माह (दिसंबर-जनवरी) की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से स्नान, पूजा और तर्पण के लिए किया जाता है। पौष पूर्णिमा का दिन विशेष रूप से पवित्र और भाग्य को संवारने वाला माना जाता है।
पौष पूर्णिमा अर्थात पौष माह में आने वाली पूर्णिमा को हिन्दू धर्म में बहुत महात्म्य प्राप्त है। पौष पूर्णिमा भगवान सत्यनारायण और माता लक्ष्मी को समर्पित होती है। इस पूर्णिमा पर तीर्थ स्थल पर स्नान करना और दान देने को बहुत पुण्यदायी माना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। हमारे पुराणों में इस दिन व्रत रखने, तीर्थ यात्रा करने और जरुरतमंदों को दान देने को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है।
पौष पूर्णिमा उपवास - 13 जनवरी 2024, सोमवार को है।
पौष पूर्णिमा सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन पवित्र स्नान करने से आपको अनेक तीर्थों की यात्रा का पुण्य फल प्राप्त होता है।
यह पूर्णिमा स्नान और दान करने के लिए अतिशुभ मानी जाती है। साथ ही हमारे पुराणों में उल्लेख मिलता है कि इस दिन हरी सब्जियों और वनस्पतियों की देवी कही जाने वाली माँ शाकम्भरी का जन्म हुआ था। माँ शाकम्भरी देवी भगवती का स्वरूप हैं, और उनके आशीर्वाद से हमारे जीवन में अन्न-जल और वनस्पतियों की कभी कमी नहीं होती है। इसीलिए इस दिन को शाकम्भरी जयंती के रुप में भी मनाया जाता है।
सामान्यतः पौष पूर्णिमा दिसम्बर या जनवरी के महीने में आती है। हमारे देश में यह शरद ऋतु अर्थात कड़ाके की ठण्ड का समय होता है। इस पूर्णिमा के अगले दिन से माघ मास की शुरुआत होती है और पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक भक्तगण पूरे महीने गंगा, यमुना या अपने आसपास किसी पवित्र नदी या जलाशय पर जाकर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करते हैं। इतने कठिन मौसम में नदी में स्नान करना किसी तपस्या से कम नहीं होता है, और आस्था से परिपूर्ण भक्त पूरे माह यह पवित्र स्नान करते हैं। अधिकांश लोग इस दिन अपने घर में सत्यनारायण जी की कथा भी करवाते हैं। ऐसा करने से भगवान लक्ष्मीनारायण की कृपा परिवार पर बनी रहती है।
पूर्णिमा के दिन व्रत करने के साथ ही चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। इससे आपके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो पूर्णिमा के दिन व्रत करने एवं चंद्रमा की पूजा करने से आपकी कुंडली का चंद्र दोष दूर हो जाएगा।
आप चंद्रदेव को जल अर्पित कर सकते हैं, और चंद्रदोष के कारण आपके जीवन में आ रही रुकावटों से मुक्ति पा सकते हैं। चूँकि पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा मनुष्य को अधिक प्रभावित करता है, इसलिए इस दिन व्रत एवं चंद्रमा को जल अर्पित करने से आपको विशेष लाभ होगा।
हम अपने श्री मंदिर के पाठकों को सलाह देते हैं कि पूर्णिमा पर व्रत करें, स्नान के बाद घर के पूजा स्थल में दीप जलाकर अपने पितरों का स्मरण करें, एवं श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और आपको भगवान लक्ष्मीनारायण का आशीष प्राप्त होगा।
तो दोस्तों ये थे पौष पूर्णिमा से मिलने वाले 5 विशेष लाभ।
दोस्तों पौष पूर्णिमा वर्ष 2025 में आने वाली पहली पूर्णिमा होगी। यह पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बहुत विशेष है। इस दिन किया गया स्नान और दान मनुष्य के लिए सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला कृत्य सिद्ध होता है।
चलिए तो हम बात करते हैं पौष पूर्णिमा पर किये जाने वाले स्नान - दान के बारे में -
स्नान - हिन्दू धर्म में तीर्थ स्नान को एक अत्यंत शुभ धार्मिक कृत्य माना जाता है। दरअसल स्नान स्वयं को पूर्णतः शुद्ध करने का प्रतीक होता है। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन भक्तगण हज़ारों की संख्या में कुरुक्षेत्र, उज्जैन, प्रयागराज, नासिक, हरिद्वार आदि जगहों पर जाकर स्नान करते हैं, और अपने तन और मन को पवित्र करते हैं। यदि कोई भक्त पौष पूर्णिमा के दिन किसी संगम पर तीर्थ स्नान करने में असमर्थ होता है, तो वह किसी भी नदी या घाट के किनारे जाकर स्नान करके पुण्यफल की प्राप्ति करता है।
सरल उपाय : पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर यदि आप किसी तीर्थ की यात्रा न कर पाएं तो अपने घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद सूर्यदेव को जल से अर्घ्य अवश्य दें, क्योंकि यह तीर्थ स्नान का अभिन्न अंग होता है।
लाभ : पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आपको सभी पापों से मुक्ति मिलती है, और मृत्यु के बाद वैकुण्ठ धाम की प्राप्ति होती है।
दान : भगवान सत्यनारायण का एक नाम दीनबंधु भी है, अर्थात वे दीन-दुखियों के बंधु कहलाते हैं। इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन किया गया दान सीधे भगवान दीनबंधु तक पहुँचता है। पौष पूर्णिमा पर किसी जरूरतमंद को दान देने से आपको उनकी मंगलकामनाएं मिलती हैं। दान करना मोह से मुक्ति का भी मार्ग कहलाता है, इसलिए भी पौष पूर्णिमा को दान करना चाहिए।
सरल उपाय : पौष पूर्णिमा जनवरी या दिसम्बर के माह में आती है। यह समय ठंड का समय होता है, इसलिए इस दिन कम्बल, गरम कपड़े, जूते आदि दान करें।
साथ ही इस दिन शाकम्भरी जयंती भी होती है, इसीलिए इस दिन अन्न, खिचड़ी, फल आदि का दान आप कर सकते हैं।
लाभ : पौष पूर्णिमा पर किये गए दान से आपको मोह से मुक्ति मिलेगी। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से आपके परिवार को समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।
हम आशा करते हैं कि आपका पौष पूर्णिमा का व्रत सफल बने, ऐसी ही जानकारियों के लिए आप श्री मंदिर के साथ जुड़े रहें।
Did you like this article?

Book online puja with Sri Mandir easy booking, personalized rituals with your name & gotra, puja video on WhatsApp, and Aashirwad Box delivery. Trusted online puja services in India.
चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।