image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

मोक्षदा एकादशी 2025

मोक्षदा एकादशी 2025: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री। भगवान विष्णु की आराधना का दिव्य पर्व।

मोक्षदा एकादशी कब है, क्या है शुभ मुहूर्त?

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। मोक्षदा एकादशी का शाब्दिक अर्थ है मोक्ष प्रदान करने वाली। यह एकादशी भगवान कृष्ण को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इसी एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि पर अर्जुन को भगवत गीता का ज्ञान दिया था और उन्हें मोह के सभी बंधनों से मुक्त किया था, यही कारण है कि इस एकादशी पर व्रत करने से व्यक्ति को सभी मोह-बंधनों से मुक्ति मिलती है।

चलिए जानते हैं मोक्षदा एकादशी कब है?

  • मोक्षदा एकादशी 01 दिसम्बर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।
  • एकादशी तिथि 30 नवम्बर 2025, रविवार को रात को 09 बजकर 29 मिनट पर प्रारंभ होगी।
  • एकादशी तिथि का समापन 01 दिसम्बर 2025, सोमवार को शाम 07 बजकर 01 मिनट पर होगा।
  • मोक्षदा एकादशी का पारण (व्रत तोड़ने का) समय 02 दिसम्बर 2025, मंगलवार को सुबह 06 बजकर 27 मिनट से 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 03 बजकर 57 मिनट रहेगा

मोक्षदा एकादशी के शुभ मुहूर्त

मुहूर्त

समय

ब्रह्म मुहूर्त

04:40 ए एम से 05:33 ए एम

प्रातः सन्ध्या

05:07 ए एम से 06:27 ए एम

अभिजित मुहूर्त

11:26 ए एम से 12:08 पी एम

विजय मुहूर्त

01:34 पी एम से 02:17 पी एम

गोधूलि मुहूर्त

05:05 पी एम से 05:32 पी एम

सायाह्न सन्ध्या

05:07 पी एम से 06:27 पी एम

अमृत काल

09:05 पी एम से 10:34 पी एम

निशिता मुहूर्त

11:21 पी एम से 12:14 ए एम, दिसम्बर 02

क्या है मोक्षदा एकादशी?

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार मोक्षदा एकादशी को सबसे शुभ और महत्वपूर्ण एकादशी माना जाता है। मोक्षदा एकादशी के शुभ दिन पर भगवान श्रीकृष्ण, महर्षि वेद व्यास और श्रीमद् भगवत गीता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन व्रत करके अगले दिन द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि हरि वासर की अवधि में एकादशी व्रत का पारण वर्जित होता है। इसीलिए पारण के मुहूर्त में ही कुछ सात्विक भोजन करके इस व्रत को पूर्ण करें।

क्यों मनाई जाती है मोक्षदा एकादशी?

तो यह थी मोक्षदा एकादशी की अवधि और पारण के मुहूर्त की जानकारी। इस समय के अनुसार मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से जहाँ एक ओर आपको सभी तरह के मोह से मुक्ति मिलेगी, वहीं आपके पितरों को भी इस व्रत का लाभ प्राप्त होगा, और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी। तो इस मोक्षदा एकादशी का व्रत अवश्य करें जिससे भगवान श्री कृष्ण आपके साथ ही आपके पूर्वजों का भी उद्धार करें।

साथ ही यह दिन भगवान श्री कृष्ण की कृपा पाने के लिए भी विशेष है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे मन से चढ़ावा अर्पित करने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, श्री मंदिर के माध्यम से हम आपके लिए चढ़ावा सेवा लेकर आए हैं, जिससे आप घर बैठे अपने और अपने परिवार के नाम से वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर और गोवर्धन के गिरिराज मुखारविंद मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ावा अर्पित कर सकते हैं।

मोक्षदा एकादशी व्रत को सबसे महत्वपूर्ण एकादशी उत्सवों में से एक माना जाता है। धार्मिक रूप से बेहद खास इस एकादशी का व्रत मनुष्य को सभी पापों से मुक्त कर देता है। मोक्षदा एकादशी का यह उपवास सभी स्त्रियों और पुरुषों के लिए अत्यंत सौभाग्यप्रद एवं कल्याणकारी माना गया है।

मोक्षदा एकादशी व्रत का महत्व और लाभ क्या है?

  • ब्रह्मा वैवराता पुराण जैसे हिंदू मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार, एकादशी व्रत का पालन करके मनुष्य अपने पिछले समस्त पापों से मुक्ति पा सकते हैं।
  • भक्त जो इस दिन भगवान विष्णु सहित माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं, वह जीवन के सभी सुखों को पाकर अंत में मोक्ष प्राप्त करते हैं।
  • इस व्रत को करने से प्राप्त फल कई अश्वमेध यज्ञों द्वारा प्राप्त फल से भी अधिक है।
  • भक्त जो इस उपवास का पालन समर्पण और श्रद्धा से करते हैं, वे अपने जीवन में भारी सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।
  • भगवान विष्णु के आशीर्वाद और स्नेह के इच्छुक परम भक्तों को रमा एकादशी व्रत करने की सलाह दी जाती है।
  • मान्यता के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं, यहां तक कि ब्रह्महत्या जैसे महापाप भी दूर होते हैं।

हम आशा करते हैं कि श्रीहरि नारायण और माता लक्ष्मी की कृपा आप आप सदैव बनी रहे। अगर यह लेख आपको लाभप्रद लगा हो तो इसे अपने प्रियजनों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसी ही अन्य धार्मिक जानकारियों के लिए श्रीमंदिर के साथ बनें रहें।

मोक्षदा एकादशी की पूजा सामग्री

सनातन व्रतों में एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन संपूर्ण विधि और उचित सामग्री के साथ पूजा करना अत्यंत फलदायक होता है। एकादशी पर की जाने वाली पूजा की सामग्री कुछ इस प्रकार है -

  • चौकी
  • पीला वस्त्र
  • गंगाजल
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा
  • गणेश जी की प्रतिमा
  • अक्षत
  • जल का पात्र
  • पुष्प
  • माला
  • मौली या कलावा
  • जनेऊ
  • धूप
  • दीप
  • हल्दी
  • कुमकुम
  • चन्दन
  • अगरबत्ती
  • तुलसीदल
  • पञ्चामृत का सामान (दूध, घी, दही, शहद और मिश्री)
  • मिष्ठान्न
  • ऋतुफल
  • घर में बनाया गया नैवेद्य

नोट - गणेश जी की प्रतिमा के स्थान पर आप एक सुपारी पर मौली लपेटकर इसे गणेशजी के रूप में पूजा में विराजित कर सकते हैं।

इस सामग्री के द्वारा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है, जो आपके लिए श्री मंदिर पर उपलब्ध है। आप इसका लाभ अवश्य उठायें।

मोक्षदा एकादशी की पूजा कैसे करें?

एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

हिन्दू पंचांग के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस लेख में आप एकादशी की पूजा की तैयारी एवं विधि जानेंगे।

पूजा की तैयारी

  • एकादशी के दिन व्रत करने वाले जातक दशमी तिथि की शाम में व्रत और पूजन का संकल्प लें।
  • दशमी में रात्रि के भोजन के बाद से कुछ भी अन्न या एकादशी व्रत में निषेध चीजों का सेवन न करें।
  • एकादशी के दिन प्रातःकाल उठें, और किसी पेड़ की टहनी से दातुन करें।
  • इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नान करें। स्नान करते समय पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। स्वयं को चन्दन का तिलक करें।
  • अब भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दें और नमस्कार करते हुए, आपके व्रत और पूजा को सफल बनाने की प्रार्थना करें।
  • अब पूजा करने के लिए सभी सामग्री इकट्ठा करें और पूजा शुरू करें।

एकादशी की पूजा विधि

सबसे पहले पूजा स्थल को साफ करके इस स्थान पर एक चौकी स्थापित करें, और इसे गंगाजल छिड़क कर पवित्र करें। इसके बाद चौकी पर एक पीला वस्त्र बिछाएं। इस चौकी के दायीं ओर एक दीप प्रज्वलित करें।

(सबसे पहले दीप प्रज्वलित इसीलिए किया जाता है, ताकि अग्निदेव आपकी पूजा के साक्षी बनें)

  • चौकी के सामने एक साफ आसन बिछाकर बैठ जाएं। जलपात्र से अपने बाएं हाथ से दाएं हाथ में जल लेकर दोनों हाथों को शुद्ध करें। अब स्वयं को तिलक करें।
  • अब चौकी पर अक्षत के कुछ दानें आसन के रूप में डालें और इस पर गणेश जी को विराजित करें।
  • इसके बाद चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करें।
  • अब स्नान के रूप में एक जलपात्र से पुष्प की सहायता से जल लेकर भगवान गणेश और विष्णु जी पर छिड़कें।
  • भगवान गणेश को हल्दी-कुमकुम-अक्षत और चन्दन से तिलक करें।
  • इसके बाद वस्त्र के रूप में उन्हें जनेऊ अर्पित करें। इसके बाद पुष्प अर्पित करके गणपति जी को नमस्कार करें।
  • भगवान विष्णु को रोली-चन्दन का तिलक करें। कुमकुम, हल्दी और अक्षत भी चढ़ाएं।
  • अब ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करते हुए श्रीहरि को पुष्प, जनेऊ और माला अर्पित करें।
  • भगवान विष्णु को पंचामृत में तुलसीदल डालकर अर्पित करें। चूँकि भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है इसीलिए भगवान के भोग में तुलसी को अवश्य शामिल करें।

(ध्यान दें गणेश जी को तुलसी अर्पित न करें)

  • इसके बाद भोग में मिष्ठान्न और ऋतुफल अर्पित करें।
  • विष्णु सहस्त्रनाम या श्री हरि स्त्रोतम का पाठ करें, इसे आप श्री मंदिर के माध्यम से सुन भी सकते हैं।
  • अंत में भगवान विष्णु की आरती करें। अब सभी लोगों में भगवान को चढ़ाया गया भोग प्रसाद के रूप में वितरित करें।

इस तरह आपकी एकादशी की पूजा संपन्न होगी। इस पूजा को करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा निश्चित रूप से प्राप्त होगी।

एकादशी व्रत से मिलने वाले 5 लाभ

भक्तों, भगवान विष्णु के एकादशी व्रत की महिमा इतनी दिव्य है, कि इसके प्रभाव से मनुष्य जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्त हो जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी का भी विशेष महत्व है। हमारी पौराणिक मान्यताएं भी कहती हैं कि एकादशी व्रत से अद्भुत पुण्यफल प्राप्त होता है।

एकादशी का यह पावन व्रत आपके जीवन को और अधिक सार्थक बनाने में सहयोगी सिद्ध होगा। इसी विश्वास के साथ हम आपके लिए इस व्रत और पूजन से मिलने वाले 5 लाभों की जानकारी लेकर आए हैं। आइये, शुरू करते हैं-

पहला लाभ- कठिन लक्ष्य एवं कार्यों की सिद्धि

ये एकादशी व्रत एवं पूजन आपके सभी शुभ कार्यों एवं लक्ष्य की सिद्धि करेगा। इस व्रत के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा, जो आपके विचारों के साथ आपके कर्म को भी प्रभावित करेगा।

दूसरा लाभ- आर्थिक प्रगति एवं कर्ज से मुक्ति

इस एकादशी का व्रत और पूजन आर्थिक समृद्धि में भी सहायक है। यह आपके आय के साधन को स्थायी बनाने के साथ उसमें बढ़ोत्तरी देगा। अतः इस दिन विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का पूजन अवश्य करें।

तीसरा लाभ- मानसिक शांति की प्राप्ति*

इस एकादशी पर नारायण की भक्ति करने से आपको मानसिक सुख शांति के साथ ही परिवार में होने वाले वाद-विवादों से भी मुक्ति मिलेगी।

चौथा लाभ- पापकर्मों से मुक्ति

एकादशी तिथि के अधिदेवता भगवान विष्णु हैं। एकादशी पर उनकी पूजा अर्चना करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा तथा उनकी कृपा से भूलवश किये गए पापों से भी मुक्ति मिलेगी।

पांचवा लाभ- मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्ति

श्री हरि को समर्पित इस तिथि पर व्रत अनुष्ठान करने से आपको मृत्यु के बाद वैकुण्ठ धाम में स्थान प्राप्त होगा। इस व्रत का प्रभाव बहुत शक्तिशाली होता है, इसीलिए जब आप यह व्रत करेंगे, तो इसके फलस्वरूप आपको आपके कर्मों का पुण्य फल अवश्य प्राप्त होगा, जो आपको मोक्ष की ओर ले जाएगा।

तो यह थे एकादशी के व्रत से होने वाले लाभ, आशा है आपका एकादशी का यह व्रत अवश्य सफल होगा और आपको इस व्रत के सम्पूर्ण फल की प्राप्ति होगी।

इस एकादशी पर की जाने वाली पूजा विधि और अन्य महत्वपूर्ण बातें जानने के लिए जुड़े रहिये श्री मंदिर के साथ।

divider
Published by Sri Mandir·January 16, 2026

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

चैत्र नवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का दूसरा दिन

नवरात्रि का दूसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना और इसके विशेष महत्व के बारे में। देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन के धार्मिक उपाय जानें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि का तीसरा दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ चंद्रघंटा की आराधना और इस दिन के धार्मिक महत्व के बारे में। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जानें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook