शादी नहीं हो रही? क्या लगता है, तंत्र-मंत्र से कम उपायों से कुछ बदलेगा? जानिए वो तरीका, जो आपको मदद कर सकता है!
शादी नहीं हो रही इसके बारे में
अगर शादी में देरी हो रही है, तो इसके पीछे ज्योतिषीय, सामाजिक या व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से, कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव, जैसे मंगल दोष, राहु-केतु का असर, या सप्तम भाव में बाधा, प्रमुख कारण हो सकते हैं।
सही समय पर शादी हर युवक-युवती की इच्छा होती है, लेकिन कई बार शादी में बेवजह की मुश्किलें भी आती हैं। कभी शादी पक्की होते-होते रह जाती है, तो कभी कुछ कर्म के चलते लड़का-लड़की विवाह के बंधन में नहीं बन पाते हैं। वैदिक ज्योतिष में शीघ्र विवाह के कुछ अटूट उपाय बताए गए हैं। आईए जानते हैं, ज्योतिष विद्या में शीघ्र विवाह के सरल उपाय क्या हैं।
- रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से अविवाहित जातकों का विवाह जल्द होता है।
- शीघ्र विवाह के उपाय के तौर पर मंगलवार और शनिवार के दिन वास्तु यंत्र की पूजा करने से भी लाभ होता है।
- अगर वर किसी कन्या को शादी के लिए देखने जा रहा है, तो उसे गुड़ खाकर जाना चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
- जल्दी शादी के उपाय के तौर पर भगवान गणेश की रोजाना आराधना करनी चाहिए। अविवाहित पुरुषों को लड्डू का भोग लगाने से लाभ मिलता है, जबकि कन्याओं को मालपुआ का भोग लगाना चाहिए।
- शीघ्र विवाह के लिए पूजन स्थल पर नवग्रह यंत्र स्थापित करने से भी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
- गुरुवार को केले के वृक्ष के सामने घी का दीपक जलाकर बृहस्पति के 108 नाम का उच्चारण करने से शीघ्र विवाह होता है।
- जल में बड़ी इलायची डालकर उसे उबले, फिर उस जल को स्नान के पानी में मिलने से भी शुक्र ग्रह के दोष का निवारण होता है।
- गुरुवार के दिन आटे के दो पेड़ पर थोड़ी सी हल्दी लगाकर, थोड़ा गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाने से भी विवाह के योग्य आपकी कुंडली में शीघ्र बनते हैं।
- सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने और गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करने से भी बृहस्पति ग्रह आपकी कुंडली में बलवान होता है।
- प्रत्येक मंगलवार को मंगल चंडी स्त्रोत का पाठ करने से मांगलिक दोष कम होता है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
- शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ और हनुमान जी को घी का दीपक लगाने से कुंडली में मंगल दोष काम होता है।
- बुधवार के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान करने के बाद ओम गढ़ गणपति नमः मंत्र का जाप करने से भी जल्दी शादी होने के योग बनते हैं।
- मंगलवार के दिन लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा को घर में स्थापित करने और विधि विधान से पूजा करने के साथ लाभ मिलता है।
उम्मीद करते हैं, आप भी यह धार्मिक उपाय अपनाकर जीवन में शुभ फल प्राप्त करेंगे। देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन और धार्मिक उपाय के लिए श्री मंदिर के साथ जुड़े रहें।