image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

मां महागौरी की आरती | Maa Mahagauri Ki Aarti

माँ महागौरी की आरती का पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

महागौरी माता की आरती के बारे में

माँ दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम माता महागौरी है। दुर्गापूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। इनकी शक्ति अमोघ और सद्यः फलदायिनी है। माता की आरती से भक्तों को सभी पाप धुल जाते हैं, पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुःख उसके पास कभी नहीं जाते।

महागौरी माता की आरती | Maa Mahagauri Ki Aarti

ॐ जय जय महागौरी

मैया ॐ जय जय महागौरी

निशदिन ध्यावत तुमको

निशदिन ध्यावत तुमको

ऋषि मुनि नर शिव जी

ॐ जय जय महागौरी

ॐ जय जय महागौरी

मैया ॐ जय जय महागौरी

निशदिन ध्यावत तुमको

निशदिन ध्यावत तुमको

ऋषि मुनि नर शिव जी

ॐ जय जय महागौरी

डमरू त्रिशूलधारिणी

पापों का नाश करें

मैया पापों का नाश करें

वृषभ वाहन पे विराजे

वृषभ वाहन पे विराजे

माँ कल्याण करे

ॐ जय जय महागौरी

श्वेत वस्त्र माता का

छवि है मनभावन

मैया छवि है मनभावन

सांचे मन से पुकारो

सांचे मन से पुकारो

माँ देगी दर्शन

ॐ जय जय महागौरी

गौर वर्ण मैया का

साधक रहे प्रसन्न

मैया साधक रहे प्रसन्न

श्रद्धा पुष्प चढ़ाओ

श्रद्धा पुष्प चढ़ाओ

पावन कर लो मन

ॐ जय जय महागौरी

अष्टमी नवराते में

पूजा माँ की करो

पूजा माँ की करो

माँ विपदा है मिटाती

माँ विपदा है मिटाती

माँ का ध्यान धरो

ॐ जय जय महागौरी

अवतार लियो दक्ष ग्रीह

लीला निराली की

मैया लीला निराली की

शिव वैरागी खोये

शिव वैरागी खोये

मोहिनी थी डारी

ॐ जय जय महागौरी

शरणागत की रक्षक

मात भवानी तुम

माता भवानी तुम

सुन लो माता अरज तुम

सुन लो माता अरज तुम

द्वार आये तेरे हम

ॐ जय जय महागौरी

मंदिर में माँ तेरे

सदा ही सुख बरसे

मैया सदा ही सुख बरसे

अन्न धन सब माँ पावे

अन्न धन सब माँ पावे

अपूर्ण नर न रहे

ॐ जय जय महागौरी

माँ महागौरी की आरती

जो नर नित गावे

मैया जो नर नित गावे

भाव सिंधु से तरे वो

भाव सिंधु से तरे वो

व्याधि मिट जावे

ॐ जय जय महागौरी

ॐ जय जय महागौरी

मैया ॐ जय जय महागौरी

निशदिन ध्यावत तुमको

निशदिन ध्यावत तुमको

ऋषि मुनि नर शिव जी

ॐ जय जय महागौरी

ॐ जय जय महागौरी

मैया ॐ जय जय महागौरी

निशदिन ध्यावत तुमको

निशदिन ध्यावत तुमको

ऋषि मुनि नर शिव जी

ॐ जय जय महागौरी

नवरात्रि की अष्टमी को मां महागौरी की आरती की जाती है। मान्यता है कि मां महागौरी की विधि-विधान से आरती करने वाले भक्तों के बिगड़े काम बन जाते हैं। माता महागौरी की पूजा में आरती और मंत्र का विशेष महत्व है।

माँ महागौरी की आरती से जुड़े सामान्य प्रश्न 

प्रश्न: माँ महागौरी की आरती कब की जाती है?

उत्तर: नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी की आरती विशेष रूप से की जाती है, लेकिन उपासक इस आरती को किसी भी समय माँ की कृपा पाने के लिए कर सकते हैं।

प्रश्न: माँ महागौरी की आरती करने से क्या लाभ होता है?

उत्तर: माँ महागौरी की आरती अगर कोई उपासक सच्चे मन से करता है तो उपासक को सुख, समृद्धि, शांति, और कष्टों से मुक्ति मिलती है साथ ही इस आरती के पाठ से जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है

प्रश्न: माँ महागौरी की पूजा में किन चीजों का प्रयोग होता है?

उत्तर: माँ महागौरी की विधिवत पूजा करते समय आपको सफेद फूल, नारियल, कुमकुम, हल्दी, और चंदन की ज़रुरत होती है। आरती के दौरान दीपक और अगरबत्ती जलाने की भी परंपरा है।

divider
Published by Sri Mandir·January 14, 2026

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook