माँ कालरात्रि के मंत्र
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

माँ कालरात्रि के मंत्र | Maa Kaalratri Ke Mantra

जानें माँ कालरात्रि के पूजन विधि और मंत्र के लाभ।

माँ कालरात्रि के बारे में

मां दुर्गा के नौ रूपों में सातवां स्वरूप मां कालरात्रि का है। मां दुर्गा के इस रूप की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है, इस दिन महासप्तमी भी कहा जाता है। मां दुर्गा ने ये अवतार बुराई का नाश करने के लिए लिया था। मां ने इस अवतार में शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज जैसे दानवों का वध किया था। मां दुर्गा के इस स्वरूप को सबसे शक्तिशाली माना गया है। मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन मां का ये स्वरूप सदैव ही शुभ फल देने वाली है। मां कालरात्रि की उपासना से बुरे शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

मां कालरात्रि के स्वयं सिद्ध बीज मंत्र

माँ कालरात्रि के स्वयं सिद्ध बीज मंत्र में एक अद्भुत शक्ति और दिव्यता है। इस मंत्र का जाप जो भक्त करते हैं उनके लिए ये विशेष रूप से प्रभावशाली होता है, इस मंत्र के जाप से ही भक्त को नकारात्मक शक्तियों, भय, और बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है। माँ कालरात्रि की पूजा देवी दुर्गा के सातवें रूप में की जाती है।

share
मंत्र: क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:

अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है कि "मैं माँ काली को प्रणाम करता या करती हूँ, जो ज्ञान, सौभाग्य और शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं।" सच्चे मन से इस मंत्र का जाप किया जाये तो भक्तों को माँ काली की कृपा, ज्ञान, समृद्धि और सुरक्षा मिलती है।

मां कालरात्रि का पूजन मंत्र

share
मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम:

अर्थ: यह एक शक्तिशाली बीज मंत्र है जिसका जाप माँ कालरात्रि की उपासना के लिए किया जाता है इसका अर्थ है कि “मैं माँ कालरात्रि को प्रणाम करता या करती हूँ, जो ज्ञान, शक्ति, और प्रेम की अधिष्ठात्री देवी हैं, और जो सभी नकारात्मकताओं का नाश करती हैं।" इस मंत्र का जाप करने से भय, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

share
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥ वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥

अर्थ: इस श्लोक में देवी माँ कालरात्रि के भयानक और रौद्र रूप का वर्णन किया गया है, जिससे भक्तों का भय, अज्ञानता, और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। माँ का ये रूप उनके भक्तों के लिए सुरक्षा और साहस का प्रतीक है, जो जीवन में आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करने के लिए आवश्यक है।

share
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ: इस श्लोक के माध्यम से ये बताया गया है कि ये श्लोक देवी कालरात्रि को समर्पित है, जोकि अंधकार, भय, और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली शक्ति को दर्शाता है उसका प्रतीक हैं। भक्त सच्चे मन से देवी को नमन करते हैं और उनकी कृपा और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं।

मंत्र जाप विधि

मां कालरात्रि के बीज मंत्र का जाप एक माला यानी 108 बार करना चाहिए। मां के पूजन मंत्र का जाप करने से साधक को भय से मुक्ति मिलता है। मंत्र जाप और पूजा के बाद आखिरी में मां को गुड़ का भोग लगा उस प्रसाद को ब्राह्मणों को दान कर देना चाहिए।

मां कालरात्रि अपने इस स्वरूप में चार भुजा धारण कर रखी हैं। जिसमें ऊपर की दाहिनी भुजा से मां भक्तों को वर प्रदान करती हैं और निचली दायीं भुजा से अभय देती हैं।

मां अपनी बायीं भुजाओं में खड्ग और कंटीला मूसल धारण कर रखी हैं। हालांकि, मां की कुछ प्रतिमाओं में उनके हाथों में खड्ग और कटोरी भी दिखता है।

मां कालरात्रि के बाल खुले हुए हैं। माता कालरात्रि का वाहन गर्दभ है। मां के इस स्वरूप के उपासकों को अग्नि-भय, जल-भय, जंतु-भय, शत्रु-भय, रात्रि-भय आदि से मुक्ति मिलती है।

divider
Published by Sri Mandir·January 14, 2026

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

नवरात्रि का आठवां दिन

नवरात्रि का आठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ महागौरी की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि का सातवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ कालरात्रि की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानें।

right_arrow
Card Image

नवरात्रि का छठा दिन

नवरात्रि का छठवां दिन: जानिए इस दिन की पूजा विधि, माँ कूष्मांडा की आराधना और इस दिन का धार्मिक महत्व। इस विशेष दिन पर माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों और अनुष्ठान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook