माँ चंद्रघंटा के मंत्र
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

माँ चंद्रघंटा के मंत्र | Maa Chandraghanta Ke Mantra

जानें माँ चंद्रघंटा के पूजन विधि और मंत्र के लाभ।

माँ चंद्रघंटा के मंत्र के बारे मे

माँ दुर्गा के 9 अवतारों में से एक अवतार मां चंद्रघंटा का है। नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माँ चंद्रघंटा को चंद्रखंड, चंडिका और रणचंडी के नाम से भी जाना जाता है। माँ चंद्रघंटा को माँ दुर्गा की तीसरी शक्ति के रूप जाना जाता है।

मां चंद्रघंटा कौन हैं?

माँ दुर्गा का यह स्वरूप परम शांति प्रदान करने वाला और कल्याणकारी माना जाता है। माँ चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान होता है, इसी कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इस स्वरूप में माँ का रंग स्वर्ण के समान चमकीला होता है और उनके दस हाथ होते हैं, जो विभिन्न शस्त्रों से विभूषित हैं।

माँ चंद्रघंटा की उपासना से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है और जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि उनकी कृपा से अलौकिक अनुभव भी प्राप्त होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, माँ चंद्रघंटा की पूजा से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, इसलिए जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है, उनके लिए इस स्वरूप की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।

माँ चंद्रघंटा के प्रमुख मंत्र

माँ चंद्रघंटा का स्वयं सिद्ध बीज मंत्र "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चंद्रघंटायै नमः" अत्यंत शक्तिशाली और शुभ माना जाता है। मंत्र का पूरा अर्थ है "मैं मां चंद्रघंटा को प्रणाम करता/करती हूं, जो ज्ञान, शक्ति, और साहस की देवी हैं, और जिनकी कृपा से भय और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है।"

share
**मंत्र:** ऐं श्रीं शक्तयै नम:

अर्थ: "ऐं श्रीं शक्तयै नम:" का अर्थ है ज्ञान, समृद्धि और शक्ति की देवी को नमन। यह मंत्र देवी को श्रद्धा, शक्ति और समृद्धि के लिए समर्पित करता है।

share
**मंत्र**: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चन्द्रघण्टायै नम:

अर्थ: यह मंत्र का बीज मंत्र है, जो ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है, इस मंत्र का पूरा अर्थ है कि "हम शक्ति को समर्पित करते हुए, समृद्धि और ऊर्जा की प्राप्ति के लिए विनम्रता से प्रणाम करते हैं।"

share
**मंत्र:** या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

अर्थ: इसका संक्षिप्त अर्थ समझा जाये तो इसका अर्थ है कि "हम माँ चंद्रघंटा को, जो सभी प्राणियों में विद्यमान हैं, बार-बार प्रणाम करते हैं।" यह स्तुति उनकी शक्ति, साहस और करुणा का सम्मान करती है।

माँ चंद्रघंटा को समर्पित ये मंत्र 108 दाने की माला पर कम से कम तीन बार करना चाहिए। नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा चमेली के फूल से करना चाहिए। माँ चंद्रघंटा को चमेली के फूल अति प्रिय है। मां चंद्रघंटा की अक्षत, कुमकुम, चमेली का फूल, सिंदूर, धूप, दीप से मंत्रोच्चार के साथ पूजा करनी चाहिए और ऊपर दिए गए मंत्रों का जाप करना चाहिए। अंत में मां को खीर का या दूध से बनी किसी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

पूजा का समापन माँ चंद्रघंटा की आरती से करना चाहिए। ध्यान रहे आरती में हमेशा घी के दीपक या कपूर का उपयोग करें।

divider
Published by Sri Mandir·March 23, 2026

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

माँ कूष्मांडा के मंत्र

मां कूष्मांडा के मंत्र का जाप नवरात्रि के चौथे दिन विशेष फलदायी होता है। इस मंत्र से मां के आशीर्वाद से स्वास्थ्य, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति होती है। मन की शांति, आत्मबल और उन्नति का अनुभव होता है।

right_arrow
Card Image

अम्बे गौरी की आरती

अम्बे गौरी की आरती एक भक्तिपूर्ण स्तुति है, जो देवी दुर्गा के शक्ति स्वरूप को समर्पित है। यह आरती देवी गौरी (माँ पार्वती) की महिमा का गुणगान करती है और उनके भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

right_arrow
Card Image

चैत्र नवरात्रि कब है और शुभ मुहूर्त 2026

चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें। देवी दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण दिन और पूजा विधि की जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook