क्या आपका मूलांक 4 है? जानिए राहु ग्रह का प्रभाव आपके जीवन,करियर,लव लाइफ और भविष्य पर कैसे पड़ता है।
अंक ज्योतिष एक ऐसा शास्त्र है जिसमें जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, विशेषताएं और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। हर अंक का अपना अलग प्रभाव होता है। आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 4 की। जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 4 माना जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं इस मूलांक के बारे में और उनके स्वभाव, करियर, रिश्ते और भविष्य से जुड़ी खास बातें तो लेख को पूरा पढ़ें।
अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो वो मूलांक 4 का है। अंक ज्योतिष के अनुसार, यह अंक राहु ग्रह से जुड़ा होता है। मूलांक 4 वाले लोग भीड़ से अलग नजर आते हैं। ये लोग परंपराओं से हटकर चलते हैं। वहीं, ये मेहनती, जिद्दी और साहसी होते हैं।
मूलांक 4 वाले लोग अपने वैवाहिक जीवन को बहुत गंभीरता से लेते हैं। ये रिश्ते में स्थिरता और भरोसे को सबसे ज़्यादा महत्व देते हैं। मूलांक 4 वाले लोग शादी को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। साथ ही इस मूलांक के लोग अपने जीवनसाथी के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं और हर मुश्किल में साथ निभाते हैं। वहीं, अगर इनका जीवनसाथी समझदार हो और इनके स्वभाव को समझे तो यह रिश्ता बहुत मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाला होता है।
मूलांक 4 वाले लोग मेहनती, धैर्यवान और अनुशासित होते हैं। ये लोग अपने करियर में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर तरीके से आगे बढ़ते हैं। ये किसी भी काम को प्लान के साथ करते हैं और जब तक पूरा न हो जाए, तब तक मेहनत करते रहते हैं। इनका रुझान तकनीकी, विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रशासन और राजनीति जैसे क्षेत्रों में अधिक होता है। ये अच्छे लीडर बन सकते हैं, लेकिन कभी-कभी अपनी बात पर अड़े रहने की आदत की वजह से इन्हें परेशानी हो सकती है। अगर ये लगातार ईमानदारी से काम करते रहें, तो भविष्य में ऊंचे पदों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी मूलांक 4 वालों के लिए नौकरी में स्थिर लाभ मिलना थोड़ा कठिन होता है।
4 मूलांक वाली लड़कियां अंदर से भावनात्मक होती हैं। इनमें कभी-कभी बात छुपाने या झूठ बोलने की आदत होकी है, जिससे लोग इन मूलांग वाली लड़कियों पर भरोसा कम करने लगते हैं। शादी के बाद ये ससुराल में सम्मान तो पाती हैं, लेकिन इनका जिद्दी स्वभाव और आलोचना सह न पाने की आदत से पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है। करियर में 4 मूलांक वाली लड़कियां विज्ञान, तकनीक, जनसंचार और शोध जैसे क्षेत्रों में सफल होती हैं।
मूलांक 4 वाले लड़के राहु ग्रह से प्रभावित होते हैं, जिससे इनका स्वभाव जिद्दी, मेहनती और आत्मनिर्भर बनता है। ये किसी पर जल्दी निर्भर नहीं होते और हर काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। इनका रुझान तकनीकी क्षेत्रों जैसे इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और मेकैनिकल फील्ड में होता है। 4 मूलांक वालों लड़कों के अंदर विश्लेषण और तार्किक सोच की गहरी क्षमता होती है, जिससे ये कठिन समस्याओं का हल आसानी से निकाल लेते हैं। हालांकि, इनका गुस्सा और जिद कई बार रिश्तों में परेशानी लाती है। हालांकि, 4 मूलांक के लड़के दोस्ती को पूरी वफादारी से निभाते हैं।
मूलांक 4 वालों के लिए अंक 2, 6, 8 और 9 सबसे अच्छे मित्र साबित हो सकते हैं। इनके साथ मेलजोल अच्छा रहता है और रिश्ते लंबे समय तक टिकते हैं।
वर्ष 2025 में मूलांक 4 वालों को करियर और रिश्तों से जुड़े फैसलों में खास सतर्कता रखनी चाहिए। राहु का असर भ्रम या जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने की स्थिति बना सकता है। इसलिए कोई भी नया काम या रिश्ता शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने मानसिक तनाव और काम के बोझ से थोड़े भारी हो सकते हैं। इस समय धैर्य और सही सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अगर ये संयम बनाए रखें, खुद पर भरोसा रखें और मेहनत जारी रखें, तो धीरे-धीरे सफलता और स्थिरता जरूर मिलेगी। अपने भविष्य के बारे में और अधिक जानने के लिए इस मूलांक के लोगों को किसी विशेषज्ञ या पंडित से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
मूलांक 4 वाले लोग प्रेम को बहुत गंभीरता से लेते हैं, लेकिन अपने दिल की बातें आसानी से नहीं कह पाते। ये अपने भावों को व्यक्त करने में झिझकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है। इनकी लव लाइफ में स्थिरता कम होती है, क्योंकि ये रिश्तों में भावना से ज्यादा व्यवहार को महत्व देते हैं। हालांकि, कभी-कभी इनकी अपने साथी से आपस में अच्छी भी बनती है। इनका ताल मेल मिला जिला रहता हैॉ
मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु होता है। इस ग्रह का असर मूलांक 4 वालों को आत्मनिर्भर, मेहनती और अनुशासनप्रिय बनाता है। ये लोग आज़ाद सोच के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं। हालांकि, राहु कभी-कभी भ्रम या असमंजस की स्थिति भी पैदा कर सकता है। इसलिए इन्हें अपने फैसलों में सतर्कता रखनी चाहिए और सही मार्गदर्शन लेना फायदेमंद होता है।
Did you like this article?
मूलांक 9: मंगल ग्रह का प्रभाव जीवन में ऊर्जा, साहस और नेतृत्व क्षमता देता है। जानिए विवाह, करियर और प्रेम जीवन से जुड़ी रोचक बातें।
मूलांक 8: शनि ग्रह का प्रभाव जीवन में संघर्ष, स्थिरता और कर्म पर केंद्रित होता है। जानिए विवाह, करियर और प्रेम संबंधों से जुड़ी विशेष जानकारियाँ।
मूलांक 7: केतु ग्रह का प्रभाव व्यक्ति को आध्यात्मिक, रहस्यमयी और चिंतनशील बनाता है। जानिए आपके विवाह, करियर और लव लाइफ से जुड़ी अहम जानकारियाँ।