क्या आपका मूलांक 1 है? जानिए आपके जीवन का भविष्य, लव लाइफ, करियर और सूर्य ग्रह का असर
मूलांक 1 वाले लोग जन्मजात नेता होते हैं। इनमें आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और नेतृत्व क्षमता होती है। ये स्वतंत्र सोच वाले होते हैं और किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। सूर्य ग्रह से प्रभावित होने के कारण इनमें तेज और आकर्षण होता है।
अगर आपकी जन्मतारीख 01, 10, 19 या 28 है, तो आप बहुत खास हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, इन तारीखों को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है, और इस अंक के पीछे छुपे हैं लीडरशिप, साहस और सफलता के राज। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य देव है, जो आत्मा और आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं। सूर्य की तरह ये लोग भी तेजस्वी, ऊर्जावान और प्रभावशाली होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मूलांक 1 देवों के देव महादेव को प्रिय है।
मूलांक 1 वाले लोग रिश्तों में सम्मान और नियंत्रण की भावना रखते हैं। इन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो उनकी बात को माने और उनके निर्णयों का सम्मान करे। ये लोग शादी के बाद अपने जीवनसाथी और परिवार के प्रति बहुत जिम्मेदार और ईमानदार होते हैं। एक बार किसी से जुड़ गए तो पूरे दिल से निभाते हैं। मूलांक 1 वालों की जोड़ी मूलांक 2, 3, 5 और 6 वालों के साथ अच्छी मानी जाती है।
मूलांक 1 वाले लोग स्वभाव से लीडर होते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। इसलिए ये खुद का काम करने या लीडरशिप वाले रोल में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए निम्न क्षेत्र बेहद शुभ माने जाते हैं- प्रशासनिक सेवाएं (IAS, IPS, आदि), राजनीति और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्र, बिजनेस और स्टार्टअप, मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट सेक्टर में उच्च पद, सुरक्षा सेवाएं – सेना, पुलिस आदि, मीडिया, फिल्म और पब्लिक स्पीकिंग, मेडिकल या साइंस में इनोवेशन से जुड़ा काम।
मूलांक 1 की लड़कियां बेहद आत्मविश्वासी होती हैं। किसी भी परिस्थिति में खुद पर विश्वास नहीं खोतीं और अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं। ये लड़कियां जन्मजात लीडर होती हैं। चाहे स्कूल हो, ऑफिस या परिवार – हर जगह अपनी बात और सोच से लोगों को प्रभावित करती हैं। मूलांक 1 वाली लड़कियां डरने वाली नहीं होतीं।
मूलांक 1 वाले लड़के बेहद आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग किसी भी स्थिति में खुद पर भरोसा रखते हैं और अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। इन लड़कों में नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता होती है। ये जहां भी जाते हैं, अपनी मौजूदगी का असर छोड़ते हैं। भीड़ में अलग नजर आते हैं और लोग इनसे प्रभावित होते हैं। ये लड़के कभी छोटा सपना नहीं देखते।
भावनात्मक और शांत स्वभाव वाले होते हैं। मूलांक 1 के तेज और कभी-कभी गुस्से को बैलेंस कर पाते हैं। इनकी दोस्ती में समझदारी और गहराई होती है
दोनों ही महत्वाकांक्षी और विचारवान होते हैं। साथ में मिलकर बड़ी प्लानिंग और निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। एक-दूसरे के आइडियाज़ की इज्ज़त करते हैं।
बुद्धिमान, मिलनसार और बातों से सबका मन जीतने वाले। मूलांक 1 के लीडर स्वभाव के साथ अच्छे तालमेल में रहते हैं। दोनों मिलकर नए-नए आइडिया और काम में आगे बढ़ते हैं।
सौम्य, सलीकेदार और संतुलन रखने वाले। मूलांक 1 के कठोर स्वभाव को नरम बनाने वाले मित्र। कला, लाइफस्टाइल और फाइनेंस जैसे मामलों में अच्छी साझेदारी।
मूलांक 1 वाले लोग बड़े सपने देखने और उन्हें सच करने की क्षमता रखते हैं। भविष्य में इन्हें नेतृत्व वाले पदों पर काम करने के अवसर मिलते हैं। सूर्य का प्रभाव होने से ये लोग धन कमाने में सक्षम होते हैं, लेकिन खर्च भी उतना ही कर बैठते हैं। मूलांक 1 वाले भावनात्मक कम, व्यवहारिक और सम्मान पसंद होते हैं। भगवान शिव और सूर्य देव की कृपा से मूलांक 1 वालों का भाग्य समय आने पर जरूर चमकता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य को आत्मा का कारक, जीवन की ऊर्जा और आत्मबल का स्रोत माना गया है। जिस तरह सूर्य अपनी रोशनी से सबको प्रभावित करता है, उसी तरह मूलांक 1 वाले भी आत्मविश्वासी, तेजस्वी और नेतृत्वकारी होते हैं।
मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व और सफलता का प्रतीक हैं। इस अंक के जातक स्वभाव से तेजस्वी, निडर और प्रेरणादायक होते हैं। सूर्य की कृपा से ये लोग जीवन में उच्च मुकाम हासिल करते हैं और अपने दम पर पहचान बनाते हैं।
Did you like this article?
मूलांक 9: मंगल ग्रह का प्रभाव जीवन में ऊर्जा, साहस और नेतृत्व क्षमता देता है। जानिए विवाह, करियर और प्रेम जीवन से जुड़ी रोचक बातें।
मूलांक 8: शनि ग्रह का प्रभाव जीवन में संघर्ष, स्थिरता और कर्म पर केंद्रित होता है। जानिए विवाह, करियर और प्रेम संबंधों से जुड़ी विशेष जानकारियाँ।
मूलांक 7: केतु ग्रह का प्रभाव व्यक्ति को आध्यात्मिक, रहस्यमयी और चिंतनशील बनाता है। जानिए आपके विवाह, करियर और लव लाइफ से जुड़ी अहम जानकारियाँ।