माघ पूर्णिमा स्नान कब है 2025 में
image
ShareWhatsApp

माघ पूर्णिमा स्नान कब है 2025 में

क्या आप जानते हैं माघ पूर्णिमा 2025 स्नान कब है? जानिए सही मुहूर्त और इस दिन के महत्व को, ताकि आप इस पवित्र दिन का पूरा लाभ उठा सकें!

माघ पूर्णिमा स्नान के बारे में

माघ पूर्णिमा स्नान हिन्दू धर्म में अत्यधिक पुण्यकारी दिन माना जाता है और विशेष रूप से कुंभ मेला के दौरान इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यह दिन माघ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जो जनवरी और फरवरी के बीच आती है। माघ मास की पूर्णिमा को पवित्र स्नान के लिए एक अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, विशेष रूप से संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम) में स्नान करने का महत्व है।

माघ पूर्णिमा स्नान

महाकुंभ का छठा स्नान माघ पूर्णिमा के दिन किया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी गंगाजल में निवास करते हैं। मान्यता है जो जातक माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते हैं, उनके समस्त पापों का नाश होता है। माघ पूर्णिमा स्नान के बाद दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन किसी जरूरतमंद को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन, वस्त्र व अन्न दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

माघ पूर्णिमा स्नान कब है

  • माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार को पड़ रही है।
  • पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय 05:41 PM पर होगा।
  • पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी 2025 को 06:55 PM पर प्रारम्भ होगी।
  • पूर्णिमा तिथि का समापन 12 फरवरी 2025 को 07:22 PM पर होगा।

महाकुंभ में स्नान-दान का महत्व

महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्षों में किया जाता है। 2025 में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करके अपना जीवन धन्य करेंगे।

महाकुंभ में किए गए स्नान, दान और पूजा को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। साथ ही, इस दिन किया गया दान-पुण्य भी विशेष फलदायक होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गई स्नान दान से सिर्फ ईश्वर ही नहीं, बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

महाकुंभ पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यकर्म से निवृत्त हो जाएं।
  • अब अपनी आस्था के अनुसार ईश्वर का ध्यान करें और पवित्र नदी को प्रणाम करें।
  • नदी में प्रवेश से पहले गंगा स्तुति या "ॐ गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलऽस्मिन सन्निधिं कुरु।।" का जाप करें।
  • अब त्रिवेणी संगम में तीन बार डुबकी लगाएं।
  • इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें।
  • स्नान के बाद वस्त्र, भोजन, तिल, चावल, आटा आदि का दान करें।
  • इसके बाद संगम तट पर आरती करें, और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

महाकुंभ में दान का महत्व

महाकुंभ में दान को असंख्य पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस अवधि में किया गया दान न केवल इस जन्म में, बल्कि अगले जन्म में भी शुभ फल प्रदान करता है। इस दिन किए गए दान से जातक को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है, पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, और ग्रह दोष समाप्त होते हैं। ध्यान रहे कि दान हमेशा श्रद्धा और निःस्वार्थ भाव से करें।

महाकुंभ में दान की विधि

  • आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति के लिए चावल का दान करें।
  • दरिद्रता को समाप्त करने के लिए वस्त्र दान करें।
  • पितृ दोष से छुटकारा दिलाने और ग्रह दोषों को शांत करने के लिए तिल का दान करें।
  • अन्न के अभाव से बचने और समृद्धि लाने के लिए आटा का दान करें।

तो यह थी माघ पूर्णिमा स्नान से जुड़ी विशेष जानकारी। महाकुंभ 2025 के विशेष दिनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए ‘श्री मंदिर' के साथ।

divider
Published by Sri Mandir·January 3, 2025

Did you like this article?

srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 50 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook