
क्या आप जानते हैं सिद्धिदात्री देवी कवच के पाठ से आठों सिद्धियों की प्राप्ति संभव है? जानें पाठ की सही विधि और इससे मिलने वाले चमत्कारी लाभ।
सिद्धिदात्री देवी कवच एक पवित्र और शक्तिशाली स्तोत्र है जो नवदुर्गा की नवमी स्वरूप माँ सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस कवच का पाठ साधक को सिद्धियाँ प्राप्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन के कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए किया जाता है। आइये जानते हैं इसके बारे में...
नवरात्रि के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह दिन विशेष रूप से उन भक्तों के लिए अत्यंत शुभ होता है जो आध्यात्मिक और सांसारिक सिद्धियों की प्राप्ति के इच्छुक होते हैं। माँ सिद्धिदात्री अपनी कृपा से सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली देवी हैं। जो व्यक्ति इस कवच का नित्य पाठ करता है, उसे अद्भुत सिद्धियों की प्राप्ति होती है। यह कवच विशेष रूप से उन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है जो: जीवन में आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।
या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम्॥
स्वर्णावर्णा निर्वाणचक्रस्थितां नवम् दुर्गा त्रिनेत्राम्।
शंख, चक्र, गदा, पद्म, धरां सिद्धिदात्री भजेम्॥
पटाम्बर, परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल मण्डिताम्॥
प्रफुल्ल वदना पल्लवाधरां कातं कपोला पीनपयोधराम्।
कमनीयां लावण्यां श्रीणकटि निम्ननाभि नितम्बनीम्॥
कंचनाभा शंखचक्रगदापद्मधरा मुकुटोज्वलो।
स्मेरमुखी शिवपत्नी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
पटाम्बर परिधानां नानालंकार भूषिता।
नलिस्थितां नलनार्क्षी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
परमानंदमयी देवी परब्रह्म परमात्मा।
परमशक्ति, परमभक्ति, सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
विश्वकर्त्री, विश्वभर्ती, विश्वहर्ती, विश्वप्रीता।
विश्व वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
भुक्तिमुक्तिकारिणी भक्तकष्टनिवारिणी।
भव सागर तारिणी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
धर्मार्थकाम प्रदायिनी महामोह विनाशिनी।
मोक्षदायिनी सिद्धीदायिनी सिद्धिदात्री नमोऽस्तुते॥
ओंकारपातु शीर्षो माँ ऐं बीजं माँ हृदयो।
हीं बीजं सदापातु नभो, गुहो च पादयो॥
ललाट कर्णो श्रीं बीजपातु क्लीं बीजं माँ नेत्र घ्राणो।
कपोल चिबुको हसौ पातु जगत्प्रसूत्यै माँ सर्व वदनो॥
माँ सिद्धिदात्री देवी का यह कवच अत्यंत चमत्कारी और प्रभावशाली है। इसे श्रद्धा और निष्ठा से करने पर जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता सुनिश्चित होती है। माता की कृपा प्राप्त करने के लिए इस कवच का नित्य पाठ करें और अपने जीवन को कष्टों से मुक्त करें। जुड़े रहें श्री मंदिर के साथ-
ऐसी ही धार्मिक व लाभवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें श्री मंदिर के साथ।
Did you like this article?

बृहस्पति ग्रह के दुष्प्रभाव को दूर करने और ज्ञान, वैवाहिक सुख व संतान प्राप्ति के लिए करें बृहस्पति कवच का पाठ। जानें पाठ विधि, फायदे और PDF डाउनलोड करें।

शनि कवच का पाठ शनि ग्रह के कुप्रभाव से बचने और जीवन में स्थिरता पाने के लिए किया जाता है। जानें पाठ विधि, लाभ और डाउनलोड करें Shani Kavach PDF

शनि वज्रपंजर कवच का पाठ शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से बचाव के लिए किया जाता है। जानें पाठ विधि, लाभ और डाउनलोड करें Shani Kavach PDF।