धनतेरस पर लक्ष्मी-कुबेर की कृपा पाना चाहते हैं? जानें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट और सरल विधि जिससे आपकी धनतेरस पूजा हो पूर्ण और शुभ।
धनतेरस पूजा में उपयोग की जाने वाली सामग्री का विशेष महत्व होता है। दीपक, धातु के बर्तन, धन के प्रतीक के रूप में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ, पुष्प, हल्दी, कुमकुम, धूप, और मिठाई समृद्धि और शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। इनसे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
धनतेरस आते ही घरों की दीवारों पर रंग चढ़ने लगता है रसोई से पकवानों की खुशबू आने लगती है, और बाजार में भी चहल-पहल शुरू हो जाती है। लेकिन क्या कभी आपने गौर किया कि इसी बीच हमारी मां-बहनें पूजा की थाली में एक-एक चीज सहेजती हैं, और बार-बार एक एक वस्तु की याद दिलाती रहती हैं - दीपक ले आए? कपूर लाना मत भूलना! क्योंकि ऐसी मान्यता है कि यदि धनतेरस की पूजा में सारी पूजा सामग्री उपलब्ध न हो, तो हमें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की संपूर्ण कृपा नहीं प्राप्त होती है। तो चलिए आज के इस लेख में जानते हैं ‘धनतेरस पूजन सामग्री’, इसके महत्व व प्रयोग के बारे में।
धनतेरस, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, और कुबेर जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस पर्व को धनतेरस या धनत्रयोदशी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस की पूजा से हमें आरोग्य और सुखी जीवन का वरदान मिलता है। वहीं, कुबेर और गणेश-लक्ष्मी की पूजा जातक को धन-धान्य और ऐश्वर्य प्रदान करती है।
धनतेरस पूजा सामग्री के अंतर्गत आने वाली हर वस्तु का अपना विशेष महत्व है- जैसे: गंगाजल पवित्रता का, दीपक प्रकाश का, कपूर शुद्धता का और फूल भक्ति का प्रतीक होते हैं। अतः पूजा विधिवत संपन्न करने के लिए यह सामग्री उपलब्ध होना बहुत आवश्यक है।
तो यह थी ‘धनतेरस पूजन सामग्री’ से जुड़ी विशेष जानकारी। मान्यता है कि जब हम इस पर्व पर पूर्ण सामग्री के साथ पूजा करते हैं, तो न केवल देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार और सुख-समृद्धि का स्थाई वास होता है। तो इस धनतेरस, आप भी हर सामग्री को पूरे मन से जुटाइये और श्रद्धा पूर्वक पूजा करिए, ताकि भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा आप पर सदा बनी रहे।
Did you like this article?
दिवाली पर हनुमान पूजा के महत्व और विधि के बारे में जानें। इस दिवाली, अपने घर में सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए हनुमान जी की पूजा करें!
दिवाली 2025 की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस त्योहार से जुड़ी पौराणिक कथा जानें। इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के सही समय और विधि की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
धनतेरस के पावन अवसर पर अपनों को दें समृद्धि और स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। पाएं बेस्ट Dhanteras विशेज़ और मैसेज हिंदी में, जो इस त्यौहार को और खास बना दें।