12 गणेश जी के नाम | Ganesh Ji Ke Naam
भगवान शिव ने गणेश जी को ऐसा आशीर्वाद दिया था कि हर पूजा में सबसे पहले उनका ही स्मरण किया जाएगा। इसी कारण, किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की शुरुवात भगवान गणेश की वंदना से ही की जाती है। इसी तरह गणेश जी के द्वादश नामों का जप भी विशेष फलदायी माना गया है।
मान्यता है कि जो भक्त इन बारह पवित्र नामों का प्रतिदिन स्मरण करते हैं, उन्हें जीवन में किसी भी संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। विद्या प्राप्ति, विवाह, यात्रा, या रोजगार के आरंभ में गणेश जी के द्वादश नामों का उच्चारण करने से हर कार्य निर्विघ्न पूर्ण होता हैं।
भगवान गणेश की द्वादश नामावली व मंत्र
- 
सुमुख 
 ॐ सुमुखाय नमः।
- 
एकदन्त 
 ॐ एकदन्ताय नमः।
- 
कपिल 
 ॐ कपिलाय नमः।
- 
गजकर्णक 
 ॐ गजकर्णकाय नमः।
- 
लम्बोदर 
 ॐ लम्बोदराय नमः।
- 
विकट 
 ॐ विकटाय नमः।
- 
विघ्ननाश 
 ॐ विघ्ननाशाय नमः।
- 
विनायक 
 ॐ विनायकाय नमः।
- 
धूम्रकेतु 
 ॐ धूम्रकेतवे नमः।
- 
गणाध्यक्ष 
 ॐ गणाध्यक्षाय नमः।
- 
भालचन्द्र 
 ॐ भाल चन्द्राय नमः।
- 
गजानन 
 ॐ गजाननाय नमः।







