सपने में छठ पूजा करते हुए देखना
image
downloadDownload
shareShare
ShareWhatsApp

सपने में छठ पूजा करते हुए देखना

क्या आपने सपने में छठ पूजा देखी है? जानिए, इसका आपके जीवन में क्या असर हो सकता है और कैसे यह सपना संकेत देता है सुख और समृद्धि का!

छठ पूजा के बारे में

छठ पर्व प्राकृतिक सौंदर्य, पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए मनाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। छठ पर्व या छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला लोक पर्व है। इस पूजा में नदी और तालाब का विशेष महत्व है यही कारण है कि छठ पूजा के लिए उनकी साफ सफाई की जाती है और उनको सजाया जाता है। हमारे देश में छठ पूजा वैदिक काल से ही मनाए जाने वाला एक प्रसिद्ध पर्व है, जिसे मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। अगर आपने भी सपने में खुद को छठ पूजा मनाते हुए देखा है, तो आइए उसके मतलब को समझते हैं।

सपने में छठ पूजा मनाने का मतलब

छठ पर्व के पावन अवसर पर हम जानेंगे कि यदि आपने सपने में स्वयं को छठ पूजा करते हुए देखा है या फिर आप किसी अन्य व्यक्ति को भी छठ पूजा करते हुए देखा है तो यह एक शुभ संकेत होता है। इस तरह के सपने को देखने का अर्थ है कि आपके और आपके पूरे परिवार पर भगवान सूर्य देव और छठी मैया का विशेष आशीर्वाद बना हुआ है। क्योंकि यह छठ पूजा उन्ही के लिए की जाती है। भगवान सूर्य देव और छठी मैया के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में आपके परिवार में ख़ुशियों का आगमन होगा, घर आँगन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। और सभी परिवार जन मिलजुलकर हंसी-ख़ुशी रहेंगे।

इसके साथ ही यह छठ पूजा का सपना यह भी बताता है कि जो लोग संतान सुख से वंचित हैं अर्थात् जिन लोगों की संतान नहीं है, यदि उन्हें ऐसा सपना आता है तो समझिए कि भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली है और संतान से संबंधित उनकी मनोकामनाएँ जल्द से जल्द ही पूरी हो सकती हैं। और यदि आपकी पहले से ही संतान है और आपको यह सपना आता है तो यह संकेत है कि आपकी संतान का भविष्य उज्जवल होगा और वह आपका नाम रोशन करेगी।

divider
Published by Sri Mandir·October 23, 2025

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

छठ पूजा कौन कर सकता है?

छठ पूजा कौन कर सकता है, इसकी परंपरा और नियम जानें। इस विशेष पर्व को मनाने के लिए आवश्यक योग्यताएं और पूजा विधि के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

right_arrow
Card Image

छठ पूजा में मेहंदी लगाना चाहिए या नहीं

छठ पूजा के दौरान मेहंदी लगाने के फायदे और महत्व जानें। क्या यह पूजा में शामिल करना चाहिए या नहीं? इस लेख में जानें मेहंदी के संस्कारिक पहलू और इसकी सांस्कृतिक प्रथा।

right_arrow
Card Image

छठ पूजा मंत्र

छठ पूजा के पावन अवसर पर विधिपूर्वक जाप करने के लिए महत्वपूर्ण मंत्र जानें। सूर्य देवता और छठी माई की कृपा प्राप्त करने के लिए इन मंत्रों का उपयोग करें और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 435, 1st फ्लोर 17वीं क्रॉस, 19वीं मेन रोड, एक्सिस बैंक के ऊपर, सेक्टर 4, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु, कर्नाटका 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook