
भगवान से अपने जीवन को संभालने का आशीर्वाद पाएं, 'तुम्हीं मेरी नैया किनारा तुम्हीं हो' भजन पढ़ें!
ये भजन भक्त और ईश्वर के गहरे संबंध को दर्शाता है। इसमें भक्त भगवान को अपनी नैया (जीवन) का खेवनहार और किनारा (मुक्ति का मार्ग) मानता है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जीवन के कठिन समय में भगवान पर विश्वास करना चाहिए, क्योंकि वही हमें सही दिशा दिखाते हैं। यह भजन हमें जीवन के संघर्षों में साहस और धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
तुम्ही मेरी नइया,
किनारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥
ये नर तन का चोला,
बनाया है तुमने,
सभी अंग ढ़ंग से,
सजाया है तुमने,
तुम्ही मेरी नजरें प्रभुजी,
नजारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥
तुम्ही सूर्य बनकर,
चमकते हो प्यारे,
तुम्ही बिजली बनकर,
कड़कते हो प्यारे,
तुम्ही चाँद तारे प्रभुजी,
सितारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥
तुम्ही बनके बादल,
बरसते हो प्यारे,
तुम्ही फूल बनकर,
महकते हो प्यारे,
नदी सिंधु सागर की,
धारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥
कृपा कोप करुणा,
सभी काम तेरे,
सभी रूप तेरे,
सभी नाम तेरे,
‘देवेंद्र राजेंद्र कैलाश’,
शरण आए तेरे,
यति भिक्षु सद्गुरु,
हमारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥
तुम्ही मेरी नइया,
किनारा तुम्ही हो,
मेरी जिंदगी का,
सहारा तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी नईया,
किनारा तुम्ही हो ॥
Did you like this article?

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।