
भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं, 'शिव शंकर को जिसने पूजा' भजन पढ़ें!
ये भजन भगवान शिव की भक्ति और उनकी कृपा का वर्णन करता है। यह भजन उन भक्तों के लिए प्रेरणा है जो भगवान शिव की पूजा और आराधना करते हैं। इसे गाने से मानसिक शांति, आंतरिक संतुलन और दिव्य आशीर्वाद मिलता है। शिव शंकर की भक्ति से जीवन में समृद्धि, सुख और सफलता की प्राप्ति होती है। यह भजन भक्तों को कठिनाइयों में शक्ति, साहस और विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
आपके लिए चुनी गई पूजाएँ
अपने नाम और गोत्र से पूजा करवाएं और अपने परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद पाएं।
शिव शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ ।
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ ॥
भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो ।
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू ।
हर हर महादेव शिव शम्भू...
डमरू वाला है जग में दयालु बड़ा
दीन दुखियों का देता जगत का पिता ॥
सब पे करता है ये भोला शंकर दया
सबको देता है ये आसरा ॥
इन पावन चरणों में अर्पण,
आकर जो इक बार हुआ,
अंतकाल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ,
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू ।
हर हर महादेव शिव शम्भू...
नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,
वंदना इसकी करते है सब देवता ।
इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,
शक्ति का दान पातें हैं सब।
नाथ असुर प्राणी सब पर ही,
भोले का उपकार हुआ ।
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ॥
शिव शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ ।
अंत काल को भवसागर में,
उसका बेडा पार हुआ ॥
भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो ।
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू ।
हर हर महादेव शिव शम्भू...
Did you like this article?

कीजो केसरी के लाल" भजन के पवित्र बोल पढ़ें और हनुमान जी की महिमा का गुणगान करें। यह भजन सुनकर मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाएगा।

शिव अमृतवाणी भजन के पावन बोल पढ़ें और महादेव शिव के आशीर्वाद से जीवन को संपूर्ण बनाएं। भक्ति का अद्भुत अनुभव करें!

"बड़ी देर भई नंदलाला भजन के बोल पढ़ें और श्री कृष्ण की भक्ति में खो जाएं। प्रेम और आशीर्वाद का अनुभव करें। अभी पढ़ें!"