राधा बनकर देखो
image
downloadDownload
shareShare

राधा बनकर देखो

"राधा रानी के प्रेम में खो जाएं, 'राधा बनकर देखो' भजन पढ़ें और आनंद लें!"

राधा बनकर देखो भजन के बारे में

ये भजन प्रेम, भक्ति और आत्मसमर्पण का संदेश देता है। इसे गाने और सुनने से भक्त के दिल में राधा और कृष्ण के प्रति अद्भुत प्रेम जागृत होता है। यह भजन हमें अपनी निस्वार्थ भक्ति और प्रेम से ईश्वर के करीब जाने की प्रेरणा देता है। राधा के रूप में आत्मसमर्पण करने से जीवन में शांति, संतुष्टि और सच्चा आनंद मिलता है, और मन की उलझनें सुलझती हैं।

राधा बनकर देखो

एक बार तो राधा बनकर देखो मेरे सांवरियां,

जो मै ऐसा जानती, प्रीत करे दुख होय,

नगर ढिंढोरा पीटती, प्रीत ना करिये कोई ॥

एक बार तो राधा बनकर देखो,

मेरे सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

राधा यूँ रो रो कहे ॥

क्या होते है आँसु,

क्या पीड़ा होती है,

क्यू दर्द उठता है,

क्यू आँखे रोती है,

एक बार आँसु तो बहाकर,

देखो सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

इक बार तो राधा बनकर देखो,

मेरे सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

राधा यूँ रो रो कहे ॥

जब कोई सुनेगा ना,

तेरे मन के दुखडे,

जब ताने सुन सुन कर,

होंगे दील के टुकडे,

एक बार जरा तुम ताने सुनकर,

देखो सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

इक बार तो राधा बनकर देखो,

मेरे सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

राधा यूँ रो रो कहे ॥

क्या जानोगे मोहन,

तुम प्रेम की भाषा,

क्या होती है आशा,

क्या होती निराशा,

एक बार जरा तुम प्रेम करके,

देखो सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

इक बार तो राधा बनकर देखो,

मेरे सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

राधा यूँ रो रो कहे ॥

पनघट पे मधुबन में,

वो इंतज़ार करना,

कही श्याम तेरे खातिर,

वो घुट घुट के मरना,

एक बार किसी का इंतज़ार कर,

देखो सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

इक बार तो राधा बनकर देखो,

मेरे सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

राधा यूँ रो रो कहे ॥

एक बार तो राधा बनकर देखो,

मेरे सांवरियां,

राधा यूँ रो रो कहे,

राधा यूँ रो रो कहे ॥

divider
Published by Sri Mandir·December 13, 2024

Did you like this article?

आपके लिए लोकप्रिय लेख

और पढ़ेंright_arrow
Card Image

साँसों की माला पे सिमरूं मैं भजन

साँसों की माला पे सिमरूं, भजन भगवान के प्रति समर्पण और भक्ति का गहरा अनुभव है। यह भजन हर सांस में ईश्वर के नाम का जाप करने के लिए प्रेरित करता है और मानसिक शांति और दिव्यता की ओर मार्गदर्शन करता है।

right_arrow
Card Image

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ ये भजन बहुत अधिक पसंद किया जाता है और उन भक्तों के लिए है जो अपने जीवन में भगवान श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद की कामना करते हैं। यह भजन श्रद्धालुओं को विश्वास और उम्मीद का संदेश देता है कि भगवान श्रीराम उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आएंगे।

right_arrow
Card Image

खाटू श्याम भजन हिंदी में

खाटू श्याम जी के भक्तिमय भजन पढ़ें। यहाँ पाएं Khatu Shyam Bhajan Lyrics सरल हिंदी में, भावपूर्ण खाटू श्याम भजन लिरिक्स जो मन को शांति दें।

right_arrow
srimandir-logo

श्री मंदिर ने श्रध्दालुओ, पंडितों, और मंदिरों को जोड़कर भारत में धार्मिक सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है। 100 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के साथ साझेदारी करके, हम विशेषज्ञ पंडितों द्वारा की गई विशेष पूजा और चढ़ावा सेवाएँ प्रदान करते हैं और पूर्ण की गई पूजा विधि का वीडियो शेयर करते हैं।

हमारा पता

फर्स्टप्रिंसिपल ऐप्सफॉरभारत प्रा. लि. 2nd फ्लोर, अर्बन वॉल्ट, नं. 29/1, 27वीं मेन रोड, सोमसुंदरपल्या, HSR पोस्ट, बैंगलोर, कर्नाटक - 560102
YoutubeInstagramLinkedinWhatsappTwitterFacebook