
भगवान गणेश की कृपा से जीवन में सुख पाएं, 'गणपति आज पधारो' भजन पढ़ें!
ये भजन भगवान गणेश को भक्त के जीवन में आमंत्रित करने का विनम्र आह्वान है। यह भजन भक्तों को भगवान गणेश की कृपा से सभी विघ्न-बाधाओं से मुक्ति और कार्यों में सफलता की प्रेरणा देता है। इसे गाने और सुनने से मन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और भक्ति की भावना उत्पन्न होती है। गणपति की उपासना से बुद्धि, सुख और समृद्धि का वास होता है, साथ ही हर कार्य शुभ और मंगलमय बनता है।
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
रामजी की धुन में,
श्री रामजी की धुन में ।
मोदक भोग लगाओ,
श्री रामजी की धुन में ॥
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
गणपति आज पधारो,
और रिद्धि सिद्धि लाओ ।
सुख आनंद बरसाओ,
श्री रामजी की धुन में ॥
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
हनुमंत आज पधारो,
देवा पवन वेग से आओ ।
बल बुद्धि दे जाओ,
श्री रामजी की धुन में ॥
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
ब्रम्हाजी पधारो,
माता ब्रम्हाणी को लाओ ।
वेद ज्ञान समझाओ,
श्री रामजी की धुन में ॥
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
नारद आज पधारो,
छम छम, छम कर ताल बजाओ ।
नारायण गुण गाओ,
श्री रामजी की धुन में ॥
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
प्रेम मगन हो जाओ भक्तो,
राम नाम गुण गाओ ।
सुर मंदिर में आओ,
श्री रामजी की धुन में ॥
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
गणपति आज पधारो,
श्री रामजी की धुन में ।
Did you like this article?

"कीर्तन की है रात" भजन के भक्तिमय बोल पढ़ें और प्रभु के नाम संकीर्तन में लीन हों। यह भजन मन को शांति और भक्ति की अनुभूति कराता है।

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी लिरिक्स में राम के स्वागत की सुंदरता और भक्ति की शक्ति है। इसे पढ़ें और अपने जीवन में शांति और प्रेम लाएं!

भक्ति और श्रद्धा से भरे भोले बाबा के भजन लिरिक्स पढ़ें। शिव भजन लिरिक्स के सुंदर बोल, महादेव की महिमा, भक्ति गीत और शिव आराधना के पावन शब्द यहाँ पाएं।